फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी हिलेरी के मुरीद हो गए बिल क्लिंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
डेमोक्रेटिक पार्टी से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवारी की दावेदारी पेश कर रही हिलेरी क्लिंटन को उनके पति पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का साथ भी मिल गया है।
विज्ञापन


अपने उग्र रवैए के लिए पहचाने जाने वाले बिल अपनी पहली प्रचार सभा में अपनी पत्नी के मुरीद नजर आए। विपक्ष पर निशाना साधने की बजाय उन्होंने सिर्फ हिलेरी की प्रशंसा की और उनके द्वारा किए गए बेहतर काम का हिसाब जनता को दिया।

करीब एक घंटे के संबोधन में बिल क्लिंटन ने अधिकतर हिलेरी की नीतियों और उनके काम पर बात की। उन्होंने विपक्ष खासकर रिपब्लिकन पार्टी से दावेदारी पेश कर रहे डॉनल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए सिर्फ इतना कहा, ‘कुछ लोग काफी डरावने हैं।’ हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

राष्ट्रपति की दावेदारी पेश कर रही हैं हिलेरी क्लिंटन

अपने बदले अंदाज का परिचय देते हुए बिल ने कहा कि अब राजनीति मेरे लिए नहीं है। मैं दादा बन चुका हूं और मैं काफी खुश हूं। उन्होंने कहा कि मैं किसी पर गुस्सा नहीं हूं, जो किसी पर बरस पड़ूं।

ट्रंप ने एक प्रचार सभा में बिल के विवाहेतर संबंधों पर टिप्पणी की थी। इस पर बिल ने सिर्फ इतना कहा कि चुनाव को हमेशा लोगों से दूर ले जाने की कोशिश की जाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें