फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलान में मारा गया बर्लिन का हमलावर , इटली ने की पुष्टि

Sat, 24 Dec 2016 05:01 AM IST
एजेंसी /बर्लिन
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिसमस बाजार में भयावह बर्लिन ट्रक हमले को अंजाम देने वाले संदिग्ध ट्यूनिशियाई व्यक्ति को शुक्रवार को पुलिस ने मिलान में मार गिराया। इस बात की जानकारी इटली के गृह मंत्री मार्को मिन्निति ने दी। इस हमले में 12 लोगों की मौत हुई थी। इस बीच, जर्मनी ने बर्लिन हमले के संदिग्ध को मिलान में पुलिस द्वारा मार गिराने के बाद राहत की सांस ली है। उसने इसके लिए इटली को धन्यवाद दिया है। 
विज्ञापन


रोम में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में मंत्री ने कहा कि तड़के तीन बजे ट्रक हमले के संदिग्ध अनीस अमरी की कार को नियमित जांच के दौरान रोका गया था। इस पर उसने पिस्तौल निकाल ली और दो पुलिस अधिकारियों पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई में अनीस मारा गया। 

मंत्री ने बताया कि अनीस की ओर से चलाई गई एक गोली एक पुलिस अधिकारी के कंधे में लगी। पुलिस अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका ऑपरेशन किया जाना है। डॉक्टरों के मुताबिक पुलिस अधिकारी खतरे से बाहर है। अनीस वर्ष 2011 से 2015 के बीच इटली के सिसली की एक जेल में बंद था। इसलिए इटली के पास उसकी अंगुलियों के निशान मौजूद थे। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ट्रक हमले के बाद से ही फरार था अनीस

बर्लिन में सोमवार को हुए ट्रक हमले के बाद से अनीस फरार था। इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई थी। अनीस ट्यूनिशिया से वर्ष 2011 में इटली आया था। यहां आने के कुछ ही समय बाद एक शरणार्थी केंद्र में आग लगाने के मामले में उसे जेल की सजा हो गई थी। वह जेल से 2015 में रिहा हुआ था। इसके बाद वह जर्मनी चला गया। 

इस बीच, जर्मनी के गृह मंत्री के प्रवक्ता टोबियास प्लेट ने कहा है कि संदिग्ध हमलावर के मारे जाने से वे राहत महसूस कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मार्टिन शेफर ने कहा है कि बर्लिन हमलावर को मार गिराने के लिए इटली का आभारी है। उन्होंने कहा कि यह राहत की बात है कि 12 लोगों की जान लेने वाला हमलावर मारा गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें