फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपराधिक व्यवहार वाले बच्चे पर कसी नकेल, जीपीएस से रखी जाएगी नजर

Mon, 20 Jun 2016 10:32 AM IST
एजेंसी/ लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन
यूके में पहली दफा किसी लड़के उसके आपराधिक व्यवहार के लिए इस तरह की सजा मिली है। उसे जीपीएस टैग 6 महीने तक पहनना पड़ेगा।
विज्ञापन


यूके में 15 साल के एक लड़के के असामाजिक व्यवहार पर निगरानी रखने के लिए जीपीएस टैग फिट किया गया है।

यह देश में अपनी तरह का पहला मामला है। कानूनी वजह से लड़के के नाम का खुलासा नहीं किया गया।

क्रिमिनल बिहैवियर ऑर्डर के तहत लड़के को छह महीने तक ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम यानी जीपीएस के इलेक्ट्रॉनिक टैग को हमेशा पहनना पड़ेगा। कहीं भी जाने, घर पर रहने या फिर सोते समय भी यह डिवाइस बच्चे के साथ होगी, जिससे पुलिस उसकी हरकत पर निगरानी रख सके। 
विज्ञापन


दरअसल इस लड़के ने नकली बंदूक से 14 साल की एक लड़की को धमकी दी थी और इसके खुलेआम गली में हथियार लहराने से आसपास के लोग दहशत में आ गए थे। 

ऐसे ही कुछ पुराने मामलों को देखते हुए यूथ कोर्ट ने यह अभूतपूर्व फैसला सुनाया। व्यवहार से तंग आकर 18 साल से कम उम्र के बच्चे को मिली यह अपनी तरह की देश में पहली सजा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें