रबी भाषा की कूफी लिपि में 'अल्लाह' लिखा हुआ है। ये कफन के कपड़े हैं, उन पर बनी कढ़ाई में अल्लाह शब्द देखने को मिला है।इससे यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या उस दौर में यूरोप के स्कैनडिनेवियाई इलाके के लोग मुसलमान थे?
स्कैनडिनेविया उत्तरी यूरोप के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक इलाके को कहा जाता है, इसमें डेनमार्क, नॉर्वे और स्वीडन की सल्तनत शामिल थी। वाइकिंग युग 8वीं सदी के पूर्वार्ध से 11वीं सदी के मध्य के समय को कहा जाता है। वाइकिंग्स समुद्री यौद्धा थे जिनकी लंबे समय तक उत्तरी यूरोप के राजाओं में दहशत कायम थी।
कपड़े पर अल्लाह और अली
वैज्ञानिकों ने जिस कफन की खोज की है वह रेशम और चांदी से बना है, उस कपड़े पर अरबी भाषा में 'अल्लाह' और 'अली' शब्द लिखे गए हैं। ओपसाला यूनिवर्सिटी की मानव विज्ञानी एनिका लॉर्सन ने 19वीं और 20वीं शताब्दी में स्वीडन के कुछ इलाकों में खुदाई के दौरान मिले कफन की जब दोबारा जांच की तो उन्हें ये शब्द मिले।
पढ़ें: 41 साल बाद मिली मां तो बेटी दौड़ी चली आई भारत
लॉर्सन कहती हैं कि यह डिजाइन 1.5 सेंटीमीटर का है, इससे पहले उन्हें स्कैनडिनेविया इलाके से जो भी चीजें मिली थी, यह उनसे मेल नहीं खाता है। वे कहती हैं, ''शुरुआत में जब मैंने इस डिजाइन को देखा तो मुझे कुछ समझ नहीं आया, लेकिन फिर मुझे याद आया कि इसी तरह के डिजाइन मैंने स्पेन और मोरक्को में देखे थे।''