फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी के किंग ने प्लेन में लगवाईं सोने की सीढ़ियां, उतरते वक्त हुईं खराब, धरी रह गई शान-ओ-शौकत

Sat, 07 Oct 2017 02:17 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलाजीज बुधवार को रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे। शाही अंदाज में दौरों पर जाने वाले किंग सलमान को अपने प्लेन से उतरते वक्त परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं वे सोशल मीडिया पर भी ट्रोल हो गए।
विज्ञापन


दरअसल, किंग सलमान जिस वक्त अपने जंबो प्लेन की सोने की सीढ़ियों से रूस की सरजमीं पर कदम रख रहे थे, उसी वक्त इलेक्ट्रोनिक सीढ़ियां बीच में ही रुक गई। 

एस्कालेटर के रुक जाने के बाद कुछ देर तक किंग सलमान को समझ नहीं आया कि ये क्या हुआ है, लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने चल कर उतरना ही बेहतर समझा। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि किंग सलमान चार दिन की रूस यात्रा पर हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: सऊदी में महिलाओं के हक में बड़ा फैसला, पहली बार मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस

यहां वे अपने 1500 लोगों के स्टाफ और करीब 800 किलो फूड सप्लाई के साथ रूस पहुंचे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों देशों में कई अहम समझौते होने हैं, जिसमें हथियारों की डील भी शामिल है।
  Watch the Saudi King's gold escalator break down as he arrived in Moscow on a historic state visit https://t.co/IvVqAarbbO pic.twitter.com/5l1GeBT7bH — RT (@RT_com) October 5, 2017
विज्ञापन

डेढ़ हजार स्टाफ के साथ रूस पहुंचे किंग सलमान

रुस में किंग और उनके साथ पहुंचे डेढ़ हजार स्टाफ के लिए दो लग्जरी होटल बुक किए गए हैं। उस होटल में ठहरे लोगों से होटल खाली करा लिया गया था। बता दें कि किंग सलमान अपने शाही अंदाज में शान-ओ-शौकत के लिए अक्सर चर्चाओं में रहते हैं।

उनके जम्बो प्लेन अपनी बेहतरीन खासियतों के लिए दुनियाभर में अक्सर सुर्खियों में रहता है। बताया जा रहा है किंग अपने साथ कारपेट और मनपसंद फर्नीचर भी लाए हैं। होटल के स्टाफ को छुट्टियों पर भेज दिया गया है, जबिक वहां ठहरे लोगों से होटल खाली भी करवा लिया गया है। वहीं किंग के साथ अनुचर उनकी सेवा में 24 घंटे लगे हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें