फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाईअड्डे, विमानों को विस्फोट से उड़ाने की साजिश रच सकता है अलकायदा, मंत्रियों की उड़ी रातों की नींद

Sun, 23 Dec 2018 09:24 PM IST
Avdhesh Kumar भाषा, लंदन 
विज्ञापन
Al Qaeda
विज्ञापन
ब्रिटेन के सुरक्षा मंत्री ने रविवार को आगाह किया कि आतंकी समूह अलकायदा फिर से खुद को संगठित करने की ताक में है और एयरपोर्ट तथा विमानों पर बड़ा हमला कर सकता है। 
विज्ञापन


सुरक्षा मंत्री बेन वालेस ने ‘द संडे टाइम्स’ से कहा कि 2001 में न्यूयार्क में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 9/11 के हमले के लिए जिम्मेदार आतंकी समूह से खतरा बढ़ रहा है और इसने मंत्रियों की ‘‘रातों की नींद उड़ा दी है।’’ 

उन्होंने आगाह किया कि विमानन क्षेत्र में खतरा सही मायने में है । ब्रिटिश खुफिया ने भी उजागर किया था कि अलकायदा, यात्री विमानों को मार गिराने की तकनीक विकसित कर रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन आतंकियों की नजर विमानन क्षेत्र पर है। अलकायदा फिर से तैयार हो रहा है। उसने खुद को फिर से संगठित किया है। मंत्री ने कहा कि विमानों को नये रसायनों, विस्फोट के नये तरीकों और भीतर में उत्पन्न खतरे से बचाने के लिए शोध कार्यक्रम पर सरकार ने 2.5 करोड़ पाउंड लगाए हैं । 

उन्होंने कहा कि इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह के पराभव के बाद अलकायदा दुनिया के मुख्य आतंकी समूह के तौर पर खुद को फिर तैयार करना चाहेगा और वह विमानन क्षेत्र को निशाना बना सकता है। 

अलकायदा और उससे जुड़े संगठनों के बारे में माना जाता है कि अब यह सीरिया, अफगानिस्तान, यमन, लीबिया और मध्यपूर्व के अन्य देशों में सक्रिय है। मंत्री ने इस बात की भी पुष्टि की कि मार्च 2017 से ब्रिटेन में 13 इस्लामी आतंकी साजिशों को नाकाम किया जा चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें