फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा: बड़े हमले की साजिश नाकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कनाडा के हैलीफैक्स शहर में अंधाधुंध गोलीबारी कर बड़ी तादाद में लोगों को मारने की साजिश नाकाम कर दी गई है। नोवा स्कोशिया पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को गिरफ़्तार कर लिया है। चौथा संदिग्ध मरा हुआ पाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक संदिग्ध हमलावरों की योजना आम जनता के बीच जाकर अंधाधुंध गोलीबारी कर लोगों को मारना था। उसके बाद वे खुद को गोली मार लेते। पुलिस ने यह भी कहा कि उनका मक़सद चरमपंथ नहीं था।

नोवा स्कोशिया रॉयल माउंटेड पुलिस के कमांडिंग अफसर ब्रायन ब्रेनन ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि हैलीफैक्स शहर का एक 19 वर्षीय नौजवान और अमरीका के इलिनॉय राज्य की एक 23 वर्षीया महिला इस साजिश के पीछे थीं।
विज्ञापन


उनके पास से असलहे भी मिले। दोनों को हैलीफ़ैक्स के हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया है। 17 वर्षीय कनाडाई किशोर को उसके घर से पकड़ा गया।

ब्रेनन ने कहा, “मैं निश्चित तौर पर मानता हूं कि उनकी अपनी कुछ धारणाएं रही होंगी और वे नागरिकों को हिंसा का शिकार बनाना चाहते थे, पर अब तक की जांच से यह चरमपंथी हमले जैसा नहीं लगता।”
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें