फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान में भूकंप के झटके, भारत में भी असर

Sat, 30 May 2015 07:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जापान की राजधानी टोक्यो और आसपास के इलाकों में भूंकप का तेज झटका महसूस किया गया। भारतीय मौसम भाग के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.9 थी। इस झटके से कई बड़ी इमारतें हिल गईं।
विज्ञापन


फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप के बाद सुनामी की किसी तरह की चेतावनी वैज्ञानिकों ने फिलहाल नहीं दी है। जापान के बोनिन द्वीप के आसपास ये झटके महसूस किए गए।
अमरीकी जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 7.8 थी और इसका केंद्र राजधानी टोक्यो से 874 किमी दूर था। एएफपी न्यूज़ के मुताबिक राजधानी टोक्यो में भूकंप के कारण क़रीब एक मिनट तक इमारतें हिलती रहीं।इसके अलावा भारत में भी कुछ हल्के झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग ने इस बारे में जानकारी दी है। देश की राजधानी दिल्ली में कुछ हल्के झटके महसूस किए जाने की खबर है। देश के अन्य भागों में भी हल्के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें