फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान में फंसा विमान तो यात्रियों को मिला ये खास तोहफा

Thu, 28 May 2015 02:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मामला फिलाडेल्फिया का है जहां डेल्टा एयरलाइन्स के एक विमान को तूफान के चलते बीच में ही लैंड करना पड़ा। तूफान इतना तेज था कि फिलाडेल्फिया से अटलांटा की ओर जा रही फ्लाइट को नोक्सविली पर उतारना पड़ा। सभी यात्री भूख-प्यास से परेशान फ्लाइट के उड़ने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


लोगों के मन में तूफान का डर था और जान की सुरक्षा की चिंता भी। तभी डेल्टा ऐयरलाइंस के क्रू ने सभी को चौंका दिया। रनवे पर एक ट्रक को आता देख यात्रियों के चेहरे पर खुशी झलक आयी। भूख-प्यास से परेशान अपने यात्रियों को सरप्राइज देते हुए डेल्टा ऐयरवेज ने एक ट्रक पिज्जा मंगाया और सभी को पिज्जा सरप्राइज दिया। इसके बाद भूख और थकान से परेशान यात्रियों में जोश आया।

डेल्टा के इस कदम को यात्रियों ने खूब शाबाशी दी। फौरी तौर पर लिये गये इस फैसले से डेल्टा ऐयरवेज की साख में इजाफा तो हुआ ही साथ ही यात्रियों का विश्वास भी लौटा। डेल्टा की इस समझदारी और सूझ-बूझ की तारीफ करते हुए यात्रियों ने ऐसे समय क्रू का सहयोग किया। पिज्जा का मजा लेते यात्रियों ने तीन घण्टे तक फ्लाइट के उड़ान भरने का इंतजार किया। चार बजे की तयशुदा फ्लाइट सात बजे अंटलांटा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें