फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पोस्ट को लाइक करने पर लगा 4 हजार डॉलर का जुर्माना

Wed, 31 May 2017 02:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर विवादित सामग्री को लाइक करने या उस पर कमेंट करने पर आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। विवादित पोस्ट से जुड़े एक मामले में स्विटजरलैंड कोर्ट ने एक व्यक्ति पर 4000 डॉलर का जुर्माना लगाया है। आपको जानकर हैरानी होगी की उस व्यक्ति ने सिर्फ पोस्ट को लाइक किया था। जज ने उसका ऐसा करना मानहानि के दायरे में पाया  और उस पर जुर्माना लगा दिया।
विज्ञापन


फॉर्चून की खबर के मुताबिक मंगलवार शाम इरविन केसर नाम के व्यक्ति जो कि पशु अधिकारों से जुड़ा एक ग्रुप चलाता है उसने एक नस्लवादी टिप्पणी की। जिसके बाद दूसरे व्यक्ति ने उस पर लाइक का बटन क्लिक करके उसे अन्य पोस्ट से लिंक कर दिया।

जज ने कहा कि लाइक बटन क्लिक करने का मतलब है कि वो स्पष्ट रूप से विवादित सामग्री के समर्थन में है। स्विस मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केसर ने उसकी पोस्ट पर चर्चाओं में हिस्सा लेने वाले कई लोगों पर केस कर रखा है। जिन लोगों ने उसकी पोस्ट में जानवरों से दुर्व्यवहार को लेकर टिप्पणियां की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें