फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: इमरान के पुराने साथी बने गिलगित-बाल्टिस्तान के मुख्यमंत्री, फर्जी डिग्री विवाद के बाद खाली था पद

Thu, 13 Jul 2023 05:39 PM IST
कुमार विवेक वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ से अलग हुए गुलबर खान को गुरुवार को गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र का नया मुख्यमंत्री चुना गया। इससे पहले पार्टी के एक अन्य सदस्य खालिद खुर्शीद खान को फर्जी डिग्री के मामले में इस महीने की शुरुआत में मुख्यमंत्री पद के लिए अयोग्य करार दिया गया था।
विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी से अलग हुए गुलबर खान को गुरुवार को गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र का नया मुख्यमंत्री चुना गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के एक अन्य सदस्य खालिद खुर्शीद खान को फर्जी डिग्री के मामले में इस महीने की शुरुआत में मुख्यमंत्री पद के लिए अयोग्य करार दिए जाने के बाद उन्हें चुना गया।

विज्ञापन


गुलबर इससे पहले पिछली पीटीआई सरकार के दौरान और 2010-2011 में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) के सदस्य के रूप में गिलगित-बाल्टिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। भारत ने बार-बार कहा है कि पूरा जम्मू-कश्मीर राज्य, जिसमें तथाकथित 'गिलगित-बाल्टिस्तान' भी शामिल है, भारत का अभिन्न अंग रहा है और रहेगा।  

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान सरकार या न्यायपालिका को उन क्षेत्रों पर हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है जिन पर उसने अवैध रूप से और जबरन कब्जा कर रखा है। गिलगित-बाल्टिस्तान रणनीतिक महत्व का क्षेत्र है क्योंकि यह पाकिस्तान को चीन से जोड़ता है और अरबों डॉलर का चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा यहां से गुजरता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें