फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scotland: स्कॉटलैंड में भारतीय मूल के फूड राइटर पर लगे उत्पीड़न के आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

Thu, 13 Jul 2023 04:42 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एडिनबर्घ

सार

एक महिला पत्रकार और लेखिका ने आरोप लगाया कि जब वह 22 साल की थीं, तब कोहली ने उन्हें अपने लंदन के फ्लैट में एक इंटरव्यू के लिए बुलाया और जबरन यौन संबंध बनाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक स्कॉटिश सिख फूड राइटर के खिलाफ महिलाओं के उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। स्कॉटलैंड पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है। हाल ही में पीड़ित महिलाओं ने 54 वर्षीय हरदीप कोहली के खिलाफ सोशल मीडिया पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, जिसके बाद लेखक ने अपने अपनी ट्विटर प्रोफाइल डिलीट कर दी थी।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय मूल के शेफ कोहली पर लगभग 20 महिलाओं ने उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। फिलहाल कोहली ने आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। स्कॉटलैंड पुलिस ने अपने एक बयान में कहा, 'हमें  कोहली के खिलाफ और भी शिकायतें मिली हैं। फिलहाल मामले में जांच जारी है।'

महिलाओं ने कोहली पर लगाए आरोप
रिपोर्ट के मुताबिक बीते रविवार को एक महिला पत्रकार और लेखिका ने आरोप लगाया कि जब वह 22 साल की थीं, तब कोहली ने उन्हें अपने लंदन के फ्लैट में एक इंटरव्यू के लिए बुलाया और जबरन यौन संबंध बनाए। महिला ने बताया कि इस दौरान उसने बाथरूम की खिड़की से भागने की कोशिश की, लेकिन असफल रही।
विज्ञापन


थिएटर आर्टिस्ट पर किया हमला
 आगे बताया गया कि एक अन्य थिएटर कार्यकर्ता ने आरोप लगाया है कि कोहली ने 2013 में एडिनबर्ग फ्रिंज के दौरान लिफ्ट में उस पर हमला किया। उस समय वह 19 साल की थी। कोहली उस समय एक प्लेजेंस थिएटर ट्रस्ट में कलाकार था और कई फेस्टिवल में परफॉर्म कर चुका था।

कोहली ने 2020 में महिलाओं से माफी मांगी
अखबार ने में प्लेजेंस थिएटर ट्रस्ट के निदेशक एंथनी एल्डर्सन के हवाले से कहा, 'हम इस तरह के व्यवहार को घृणित मानते हैं। प्लेजेंस किसी भी यौन उत्पीड़न या अनुचित यौन व्यवहार करने वाले व्यक्ति का समर्थन नहीं करेगा।' जानकारी के मुताबिक 2020 में कोहली ने महिलाओं से माफी मांगी थी।

2009 में एक संस्थान ने किया था सस्पेंड
बता दें कि एक ब्रॉडकास्टर ने उस समय कोहली से रिश्ते तोड़ दिए थे और उन्हें रिएलिटी शो से भी हटा दिया था। इससे पहले 2009 में भी कोहली को एक युवा महिला शोधकर्ता के साथ दुर्व्यवहार की बात स्वीकार करने के बाद एक मैगजीन ने उन्हें निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें