फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप्स्टीन केस: नाबालिग लड़कियों संग निजी द्वीप पर गए थे प्रिंस, नए दस्तावेज सार्वजनिक होने से मिली सूचना

Sun, 07 Jan 2024 06:42 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

ताजा दस्तावेजों में 2009 में फ्लोरिडा के पाम बीच में एप्स्टीन के घर की पूर्व नौकरानी का बयान भी शामिल है। उसने बताया कि फायनेंसर ने ब्रिटिश शाही राजकुमार एंड्रयू, जो मैक्सवेल के लंबे समय से दोस्त थे, के साथ कितना समय बिताया था।
विज्ञापन
एप्स्टीन केस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के अरबपति फायनेंसर तथा वेश्यावृत्ति केस में फंसने के बाद 2019 में जेल के भीतर खुदकुशी कर चुके जेफरी एप्स्टीन से जुड़े मुकदमे के 130 से ज्यादा कोर्ट दस्तावेज सार्वजनिक किए गए।
विज्ञापन


इनमें एप्स्टीन द्वारा नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और मशहूर हस्तियों के साथ बातचीत शामिल है। इनके मुताबिक, प्रिंस एंड्रयू ने निजी द्वीप पर नाबालिग लड़कियों संग अय्याशी की थी।

शुक्रवार देर रात तक खोले गए एक दस्तावेज में एप्स्टीन को आए फोन संदेशों की प्रतियां भी शामिल की गईं। इसमें हॉलीवुड स्टार हार्वे विंस्टीन का संदेश भी शामिल है। इनसे पता चला कि पाम बीच में पुलिस द्वारा आरोपों की जांच शुरू करने से एक साल पहले किंग चार्ल्स का भाई प्रिंस एंड्रयू कम उम्र की लड़कियों से यौन व्यवहार के लिए भुगतान कर रहा है।
विज्ञापन


पूर्व नौकरानी का भी बयान शामिल
ताजा दस्तावेजों में 2009 में फ्लोरिडा के पाम बीच में एप्स्टीन के घर की पूर्व नौकरानी का बयान भी शामिल है। उसने बताया कि फायनेंसर ने ब्रिटिश शाही राजकुमार एंड्रयू, जो मैक्सवेल के लंबे समय से दोस्त थे, के साथ कितना समय बिताया था। प्रिंस के खिलाफ वर्जीनिया गिफ्रे ने भी अय्याशी का दावा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें