फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: ईरान की जंग खत्म होने के बाद कौन सा देश होगा अमेरिका का अगला निशाना? ट्रंप ने कर दिया खुलासा

Fri, 06 Mar 2026 09:10 AM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता ईरान में चल रहे युद्ध को समाप्त करना है। उन्होंने संकेत दिया कि इसके बाद अमेरिका क्यूबा के साथ संबंधों पर ध्यान देगा। ट्रंप ने दावा किया कि क्यूबा सरकार अमेरिका से समझौते के लिए उत्सुक है।

विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा को लेकर अमेरिका की नीति में बदलाव के संकेत दिए हैं। व्हाइट हाउस में फुटबॉल टीम 'इंटर मियामी' के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही। ट्रंप ने साफ किया कि फिलहाल उनकी सरकार की प्राथमिकता ईरान में चल रहे संघर्ष को पूरी तरह समाप्त करना है।
विज्ञापन


क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि ईरान का मुद्दा सुलझने के बाद क्यूबा की बारी आएगी। उनके मुताबिक, क्यूबा की सरकार अमेरिका के साथ समझौता करने के लिए बहुत बेताब है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही वह समय आएगा जब बहुत से लोग क्यूबा वापस जा सकेंगे। फिलहाल अमेरिका और इजरायल ईरान के खिलाफ एक बड़े सैन्य अभियान में शामिल हैं। ट्रंप ने कहा कि पहले इस काम को पूरा करना जरूरी है, जिसके बाद क्यूबा को लेकर नई पहल की जा सकती है।

कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने विदेश मंत्री मार्को रुबियो की जमकर तारीफ की। उन्होंने रुबियो से कहा, 'मार्को, आप शानदार काम कर रहे हैं। क्यूबा के मामले में भी आपने बहुत अच्छा काम किया है।' ट्रंप ने इशारा किया कि क्यूबा से जुड़ी कुछ नई बातें जल्द ही सामने आ सकती हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Nepal Election Results: बालेन शाह की पार्टी आरएसपी को शुरुआती रुझानों में मिली बढ़त, दिग्गजों के नाम छूटे पीछे

क्या बोले कार्यक्रम में मौजूद लोग
इस कार्यक्रम में इंटर मियामी के सह-मालिक जॉर्ज मास भी मौजूद थे। जॉर्ज मास का परिवार आजादी की तलाश में क्यूबा छोड़कर अमेरिका आया था। मास ने अपने परिवार की कहानी सुनाते हुए बताया कि उनका फुटबॉल प्रोजेक्ट भी उन प्रवासी परिवारों के सपनों और मूल्यों से प्रेरित है, जो बेहतर अवसर की तलाश में अमेरिका आए थे।

ट्रंप ने कहा कि जो लोग दशकों पहले क्यूबा छोड़कर चले गए थे, वे भविष्य में वहां वापस जा सकते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि उन्हें उम्मीद है कि वे लोग वहां बसने के लिए नहीं जाएंगे। राष्ट्रपति ने इन बदलावों की कोई तय समयसीमा नहीं बताई।
विज्ञापन


क्या है क्यूबा विवाद?
बता दें कि अमेरिका और क्यूबा के संबंध पिछले कई दशकों से तनावपूर्ण रहे हैं। 1959 में फिदेल कास्त्रो के नेतृत्व में हुई क्रांति के बाद दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट आ गई थी। शीत युद्ध के दौरान अमेरिका ने क्यूबा पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए थे, जिनमें से कई आज भी लागू हैं। अब ट्रंप के बयान से वाशिंगटन की नीति में बदलाव की संभावना दिख रही है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें