फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: दिवाली के मौके पर चमकी एम्पायर स्टेट बिल्डिंग, नारंगी लाइट से किया रोशन

Sat, 14 Nov 2020 12:37 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
दिवाली के दिन एम्पायर स्टेट बिल्डिंग - फोटो : Twitter - @EmpireStateBldg
विज्ञापन

प्रकाश के पर्व दिवाली के मौके पर न्यूयार्क शहर की गगनचुंबी इमारत ‘एम्पायर स्टेट बिल्डिंग’ को नारंगी रोशनी से सजाया गया। न्यूयार्क, न्यूजर्सी और कनेक्टिकट के त्रि-राज्य क्षेत्र के फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआईए) ने एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के साथ भागीदारी करते हुए दिवाली के मद्देनजर प्रतिष्ठित मैनहट्टन भवन को शुक्रवार को नारंगी लाइट से रोशन किया।

विज्ञापन





‘एम्पायर स्टेट बिल्डिंग’ ने एक ट्वीट में कहा कि न्यूयार्क से हैप्पी दिवाली। हम आज रात सभी लाइटों को नारंगी कर प्रकाश के पर्व का जश्न मना रहे हैं। एफआईए ने कहा कि उसने ‘दिवाली सूप एंड किचन’ की पहल के तहत न्यूजर्सी, न्यूयार्क और कनेक्टिकट में दस हजार लोगों को भोजन परोसा जिसका उद्देश्य त्योहार से संबंधित भारतीय परंपरा, संस्कृति और रीति-रिवाजों से लोगों को अवगत कराना था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें