फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नतीजे स्पष्ट होने पर ट्रंप की पहली प्रतिक्रिया, बोले-'वक्त बताएगा कि मैं राष्ट्रपति रहूंगा या नहीं'

Sat, 14 Nov 2020 10:07 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव के नतीजे स्पष्ट हो चुके हैं और ये अमेरिकी जनता द्वारा जो बाइडन को ताज पहनाए जाने की ओर इशारा कर रहे हैं। इन पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा है,'यह वक्त बताएगा कि मैं राष्ट्रपति रहूंगा या नहीं।' ट्रंप का यह बयान इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि वह खुद और उनकी कैंपेनिंग टीम राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग और काउंटिंग में धांधली का आरोप लगा रही है।

विज्ञापन


उधर, विदेश मंत्री माइक पोम्पियो सोमवार को यह बयान दे चुके हैं कि डोनाल्ड ट्रंप ही राष्ट्रपति बने रहेंगे। हालांकि ट्रंप ने पहली बार इस मुद्दे पर नर्म रुख अपनाया है। नतीजों को स्पष्ट हुए एक हफ्ता बीत चुका है, लेकिन ट्रंप की तरफ से अब तक ऐसा कोई बयान नहीं आया है जिसमें वो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत हार स्वीकार करें। 

जल्द हो सकते हैं व्हाइट हाउस से विदा
अब ट्रंप के पास ज्यादा समय नहीं है, अगले महीने इलेक्टोरल कॉलेज की मीटिंग होनी है और इससे पहले ट्रंप को अपनी हार स्वीकारनी होगी। आठ दिसंबर को इलेक्टोरल बैठक और 14 को वोटिंग होनी है। इससे पहले कानूनी मामलों को भी निपटाना है। ऐसा माना जा रहा है कि ट्रंप जल्द ही बाइडेन को बधाई देकर व्हाइट हाउस से विदा लेंगे।
विज्ञापन


दोबारा लॉकडाउन नहीं
डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वैक्सीन को लेकर कहा कि अगले साल 2021 तक सभी अमेरिका वासियों को कोरोना की वैक्सीन मिल जाएगी। हालांकि ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में अब दोबारा लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी कोई जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें