फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो किराए में वृद्धि को लेकर चिली में हिंसक विरोध प्रदर्शन, राष्ट्रपति ने आपातकाल की घोषणा की

Sat, 19 Oct 2019 02:30 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैंटियागो
विज्ञापन
राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा - फोटो : social media
विज्ञापन

चिली के राष्ट्रपति ने देश की राजधानी सैंटियागो में आपातकाल की घोषणा कर सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी सेना को सौंप दी है। मेट्रो के किराए में वृद्धि पर हिंसक विरोध प्रदर्शन के एक दिन बाद उन्होंने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा ने कहा कि मैंने आपातकाल की घोषणा कर दी है और हमारे देश के आपातकालीन कानून के प्रावधानों के अनुसार, मेजर जनरल जेवियर इटुरियागा डेल कैंपो को राष्ट्रीय रक्षा प्रमुख नियुक्त किया है।

शुक्रवार को, प्रदर्शनकारियों की शहर के कई हिस्सों में दंगा पुलिस के साथ झड़प हुई और कई स्टेशनों पर हमलों के बाद मेट्रो सेवा को बंद कर दिया गया। पिनेरा ने अव्यवस्था फैलाने को लेकर प्रदर्शनकारियों की निंदा की।
विज्ञापन


उन्होंने एक रेडियो साक्षात्कार में कहा कि हर चीज को क्षति पहुंचाने की यह इच्छा कोई विरोध नहीं, बल्कि अपराध है। गुरुवार को, मेट्रो स्टेशनों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में 133 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें