फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेस एक्स : सफल लैंडिंग के बाद रॉकेट में धमाका, मानवरहित रॉकेट विस्फोट के बाद आग के गोले में बदला

Thu, 04 Mar 2021 08:25 AM IST
स्नेहा बलूनी न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
विज्ञापन
स्पेसएक्स (फाइल फोटो)
विज्ञापन

अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजी कॉर्पोरेशन को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब उनके मानवरहित सबसे बड़े रॉकेट स्पेस एक्स ने धरती पर सफल लैंडिंग की। लेकिन जल्द ही हालात बदल गए और धरती की सतह को छूने के कुछ मिनट बाद ही उसमें धमाका हो गया। यह विस्फोट इतना जबरदस्त था कि यान हवा में उछलकर आग के गोले में बदल गया।

विज्ञापन


चमकीली बुलेट (गोली) के आकार वाले रॉकेट ने जब धरती को छुआ तब तक हालात सामान्य थे और कमेंटेटर जॉन इंस्प्रुकर ने इसकी सफल लैंडिंग का एलान भी कर दिया। लेकिन इसी बीच स्टारशिप में धमाका हो गया और यह हवा में उछलकर आग का गोला बन गया। इसके बाद यान धरती पर गिर गया। स्पेस एक्स की ओर से इस बारे में अभी कुछ टिप्पणी नहीं की गई है कि गड़बड़ी आखिर कहां पर हुई। वेबसाइट के अनुसार, रॉकेट ने लैंड पैड को छूने से पहले 10 किलोमीटर से ज्यादा उड़ान भरी थी। स्पेस एक्स के संस्थापक एलन मस्क ने कहा कि कम से कम स्टारशिप बिना टूटे उतरा तो सही। उन्होंने कहा कि टीम बढ़िया काम कर रही है। मस्क की योजना स्टारशिप के जरिए लोगों को चांद और मंगल पर भेजने की है।

दो परीक्षण भी हुए हादसे के शिकार
यह अपनी तरह का तीसरा स्टारशिप रॉकेट था जिसे स्पेसएक्स ने लॉन्च किया था। इससे पहले भी दो परीक्षण उड़ानें दुर्घटनाओं का शिकार हो चुकी थीं। बता दें कि स्पेस एक्स के संस्थापक एलन मस्क मंगल ग्रह पर जाने के मकसद से अगली पीढ़ी के स्टारशिप रॉकेट को विकसित कर रहे हैं। मस्क 2023 तक 12 लोगों को चांद पर भी भेजना चाहते हैं।
विज्ञापन


हाल ही में अंतरिक्ष में भेजे गए थे 143 सैटेलाइट
हाल ही में स्पेस एक्स ने अंतरिक्ष की दुनिया में एक साथ सबसे ज्यादा 143 सैटेलाइट भेजने का रिकॉर्ड बनाया है। ये कमाल फाल्कन नाइन रॉकेट से किया। इनमें से ज्यादातर सेटेलाइट व्यावसायिक और कुछ सरकारी भी थे। दुनियाभर में ब्रॉडबैंड इंटरनेट के लिए स्पेस एक्स ने पहले भी 800 से ज्यादा सैटेलाइट लॉन्च किए हैं। मस्क ने अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए दस अरब डॉलर का निवेश किया है। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें