फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति से मस्क का मोहभंग: राजनीतिक खर्च में कटौती का किया एलान, 2024 में ट्रंप के लिए खर्च किए थे 2138 करोड़

Tue, 20 May 2025 11:00 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

एलन मस्क ने अमेरिका पीएसी के मुख्य योगदानकर्ता के रूप में राष्ट्रपति चुनाव अभियान में ट्रंप का समर्थन करने के लिए कम से कम 25 करोड़ डॉलर खर्च किए थे। अब उन्होंने खर्चों को कम करने का एलान कर दिया है। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप / एलन मस्क - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रमुख वित्तीय समर्थक एलन मस्क का राजनीति से मोह भंग होता दिख रहा है। एलन मस्क ने मंगलवार को कहा कि वह भविष्य में राजनीतिक अभियानों पर खर्च कम करेंगे। उन्होंने कतर के दोहा में ब्लूमबर्ग फोरम के दौरान वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये इस फैसले का खुलासा किया। 

विज्ञापन


रिपब्लिकन पार्टी के लिए झटका
मस्क ने कहा, मैं भविष्य में बहुत कम करूंगा। जब उनसे कारण पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया, मुझे लगता है कि मैंने पर्याप्त किया है। यह निर्णय अगले साल के मध्यावधि चुनावों से पहले रिपब्लिकन पार्टी के लिए झटका हो सकता है और यह मस्क की राजनीति से संभावित निराशा को दर्शाता है। खासकर डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (डोओजीई) के साथ उनके अनुभव के बाद। यह अभियायन संघीय खर्च में कटौती के लक्ष्यों में काफी पीछे रहा।

मस्क ने 2024 के राष्ट्रपति अभियान में ट्रंप के समर्थन में कम से कम 250 मिलियन डॉलर (लगभग 2,138 करोड़ रुपये) खर्च किए थे। यह खर्च मुख्य रूप से अमेरिका पीएसी (सुपर पीएसी) के माध्यम से किया था।  इसके तहत पिछले साल नवंबर के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में सात सबसे प्रतिस्पर्धी राज्यों में विज्ञापन और डोर-टू-डोर कैनवसिंग समूहों के साथ उन्होंने सक्रियता दिखाई थी। मस्क ने स्वयं कुछ अभियान रैलियों में भी हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Congress: '11 साल, 151 अंतरराष्ट्रीय यात्राएं, 72 देश', खरगे ने पीएम मोदी की विदेश नीति पर उठाए सवाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें