एलन मस्क ने पिछले साल ट्विटर की कमान संभालते ही सीईओ पराग अग्रवाल को बर्खास्त कर दिया था। अब इस बर्खास्तगी से जुड़ी कुछ बातें सामने आई हैं। हाल ही में, एक नई किताब में खुलासा किया गया है कि मस्क ने अग्रवाल को नौकरी से इसलिए निकाला था, क्योंकि उन्हें लगता है कि वह आग उगलने वाले ड्रैगन नहीं थे।
दरअसल, वाल्टर इसाकसन ने अरबपति की जीवनी पर आधारित एक पुस्तक लिखी है, जिसका शीर्षक उन्हीं के नाम पर रखा है। यह 12 सितंबर को प्रकाशित होने वाली है। इस किताब के कुछ अंश एक दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित किए गए हैं।
पिछले साल हुई थी मस्क और अग्रवाल की मुलाकात
इसमें पिछले साल मार्च में एलन मस्क और पराग अग्रवाल की मुलाकात के बारे में बताया गया है। इस मुलाकात के दौरान एलन मस्क ने बताया था कि पराग अग्रवाल में क्या कमी थी। इस मुलाकात से कुछ दिन पहले 14 अप्रैल को मस्क ने कंपनी को खरीदने के लिए ट्विटर को एक प्रस्ताव दिया था। बाद में 27 अक्टूबर को 44 अरब डॉलर में सौदा तय हुआ था।
यह है पराग में कमी
इस बैठक को लेकर किताब में बताया गया है कि मस्क ने तत्कालीन ट्विटर सीईओ से मुलाकात करने के बाद कहा कि वह वास्तव में बहुत अच्छे हैं, लेकिन उसमें एक कमी के चलते उन्हें बतौर मैनेजर पसंद नहीं किया जा सकता है। ट्विटर को आग उगलने वाले ड्रैगन की जरूरत है और पराग में वह बात नहीं है। कंपनी के तत्कालीन बोर्ड अध्यक्ष ब्रेट टेलर तीसरे व्यक्ति थे जो इस बैठक में शामिल हुए थे।
वर्तमान में ट्विटर का सीईओ