एलन मस्क- अलेक्जेंड्रिया ओकासियो
- फोटो : ANI
दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क की विवादों से घिरे रहने की आदत सी हो गई है। हर दिन वह कुछ न कुछ ऐसा करते हैं, जिससे वह सुर्खियों में छा जाते हैं। अभी ट्विटर खरीदने की खबरों पर विराम नहीं लगा था कि अब मस्क अमेरिकी महिला सांसद से ही ट्विटर पर भिड़ गए हैं। यहां तक कि मस्क ने ट्विटर पर लिखा, मुझ पर मरना बंद करो।
क्या है विवाद का कारण?
अमेरिकी कांग्रेस सदस्य अलेक्जेंड्रिया ओकासियो ने 30 अप्रैल को ट्विटर पर एक ट्वीट किया था। भले ही इस ट्वीट में उन्होंने एलन मस्क का सीधे तौर पर नाम न लिया हो, लेकिन उनके इशारे पर मस्क ही थे। उन्होंने लिखा, मैं थक चुकी हूं इस बारे में सोच कर कि एक अहंकारी अरबपति के कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म के नियंत्रण की वजह से नफरत भड़क रही है।
मस्क ने क्या कहा?
अलेक्जेंड्रिया ओकासियो के ट्वीट के बाद मस्क ने कहा, मुझ पर मरना बंद करो। मुझे शर्म आ रही है। इसके बाद अमेरिकी सांसद ने लिखा कि वह उनके बारे में बात नहीं कर रहीं थीं। वह मार्क जुकरबर्ग के बारे में बात कर रही थीं।