अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने पिछले साल जब से ट्विटर (जिसे अब एक्स के नाम से जाना जाता है) पर अपना कब्जा जमाया है, तब से उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने "एवरीथिंग एप" की खोज में ट्विटर प्लेटफॉर्म को रीब्रांड किया, जिसके लिए उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स से मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं। लेकिन एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को दुनिया के सबसे अमीर शख्स की उस समय सार्वजनिक रूप से आलोचना की गई जब उन्होंने वेलोरेंट वर्ल्ड चैंपियनशिप (वीडियो गेम प्रतियोगिता) के फाइनल में भाग लिया।
एक्स पर लगभग 1.5 करोड़ बार देखा वीडियो क्लीप
चंद सेकंड के इस क्लिप को मस्क के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म एक्स पर लगभग 1.5 करोड़ बार देखा गया है। कैमरा खेल पर फोकस करने के बाद भी भीड़ चिल्लाती रही "ट्विटर वापस लाओ!" इस क्लिप पर एक्स यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की झड़ी लग गई। एक यूजर ने कहा, वेलोरेंट खिलाड़ियों द्वारा हूटिंग किया जाना मिडिल स्कूल में एनीमे क्लब द्वारा वेजीज प्राप्त करने जैसा है। दूसरे यूजर ने कहा, हाहाहा.. हम एक नया लोगो चाहते हैं।