फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएन में भाषण से पहले अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति ने ली सेल्फी, कहा- लोग भाषण से ज्यादा देखेंगे तस्वीर

Fri, 27 Sep 2019 03:02 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नाइब बुकेले - फोटो : Twitter
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र सभा (यूएनजीए) में गुरुवार को एक दिलचस्प मामला देखने को मिला। जब अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नाइब बुकेले अपना भाषण शुरू करने से पहले अपनी सेल्फी ली। संयुक्त राष्ट्र सभा में बुकेले अपना पहला भाषण देने वाले थे। लेकिन भाषण से पहले उन्होंने सेल्फी लेना ज्यादा ठीक समझा। 

विज्ञापन


हुआ यूं कि अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति अपना भाषण शुरू करने वाले थे, तभी उन्होंने स्मार्टफोन निकालते हुए कहा कि आपसे एक सेकंड का धैर्य रखने का निवेदन करता हूं। इसके बाद बुकेले ने यूएन के मंच पर सेल्फी ली और इसे ट्विटर पर शेयर किया। ट्विटर पर उनके करीब 11 लाख फॉलोवर हैं। 

इस दौरान बुकेले ने वैश्विक नेताओं ने मजाकिया लहजे में कहा कि यकीन मानिए, मेरे भाषण से कहीं ज्यादा लोग इस सेल्फी को देखेंगे। उम्मीद करता हूं कि मैंने अच्छी तस्वीर ली है। उन्होंने यूएन की सालाना बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कराने की संभावना पर तंज कसते हुए कहा कि इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें, सभा में दिए भाषण से कहीं ज्यादा असरकारक होती है। 
विज्ञापन


बता दें कि मध्य अमेरिका में स्थित अल सल्वाडोर एक छोटा सा देश है। नाइब बुकेले ने इस साल जून में ही राष्ट्रपति का पद संभाला था। बुकेले सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। बुधवार को ही उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति से डोनाल्ड ट्रंप से अपनी पहली मुलाकात की थी। 

मुलाकात के बाद उन्होंने अमेरिका को अच्छा दोस्त और सहयोगी बताया था। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इस मुलाकात से हमारे संबंधों को मजबूती मिलेगी। मैं और ट्रंप शांत स्वभाव वाले व्यक्ति हैं। हम दोनों ही ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं, इसलिए हम साथ आगे बढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें