US: टेक्सास के एल पासो हवाई क्षेत्र को मैक्सिकन ड्रोन के खतरे के कारण कुछ समय के लिए बंद किया गया। हालांकि, बाद में इसको फिर से खोल दिया गया। अमेरिकी परिवहन मंत्री ने पुष्टि की कि अब वहां वाणिज्यिक उड़ानों के लिए कोई खतरा नहीं है। पढ़ें रिपोर्ट-
अमेरिका के टेक्सास स्थित एल पासो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास का हवाई क्षेत्र कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। बाद में संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने इसे फिर से खोल दिया। पहले यह बंदी 10 दिनों के लिए बताई गई थी। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अमेरिका के हवाई क्षेत्र में घुसे ड्रोन
एपी के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि यह कदम तब उठाया गया, जब मैक्सिको के कार्टेल से जुड़े कई ड्रोन अमेरिकी हवाई क्षेत्र में घुस आए। इसके बाद अहतियात के तौर पर हवाई क्षेत्र बंद किया गया।
अमेरिका के परिवहन मंत्री सीन डफी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एफएए और रक्षा विभाग ने तेजी से कार्रवाई की। ड्रोन से जुड़े खतरे को खत्म कर दिया गया है और अब क्षेत्र में वाणिज्यिक उड़ानों के लिए कोई खतरा नहीं है।