फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाईलैंड: युवक ने डे-केयर सेंटर में गोलीबारी, तीन लोग के घायल होने की खबर; बंधक बनाने वाला हमलावर गिरफ्तार

Wed, 11 Feb 2026 05:17 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक

सार

दक्षिण थाईलैंड के हाट याई जिले में बुधवार को एक स्कूल में गोलीबारी की घटना हुई। इस हमले में 18 वर्षीय शूटर ने हथियार उठाकर फायरिंग की, जिसके दौरान दो लोग (एक छात्र और एक शिक्षक) घायल हुए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और सभी बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन
ब्रेकिंग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी थाईलैंड के हाट याई जिले के एक स्कूल में बुधवार को एक युवक ने घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई गई है। वहीं कुछ लोगों को बंधक बनाए जाने की भी खबरें सामने आई थीं, हालांकि स्थानीय पुलिस ने कहा है कि कोई भी बंधक नहीं बनाया गया है। पुलिस के अनुसार, कुछ घंटों की तनावपूर्ण स्थिति के बाद बंदूकधारी को गिरफ्तार कर लिया गया और बंधक बनाए गए सभी लोगों को रिहा कर दिया गया है। पुलिस ने इस स्कूल हमले को नियंत्रण में कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन


शूटर हिरासत में, सभी बंधक सुरक्षित
प्रांतीय प्रशासन ने सोशल मीडिया पर बताया कि बुधवार को सुबह सोंगखला प्रांत के हाट याई में पातोंगप्रथानकिरिवात स्कूल में एक 18 साल का लड़का बंदूक लेकर घुस गया। उसने कई राउंड गोलिया चलाई हैं। इस हमले में दो लोग एक छात्र और एक शिक्षक घायल हुए हैं। पुलिस द्वारा साझा की गई तस्वीर में आरोपी, शॉर्ट्स और टी-शर्ट पहने, नंगे पैर जमीन पर दबाया गया दिखाई दे रहा है। एक गवाह द्वारा साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि सशस्त्र पुलिस अधिकारियों ने तीन मंजिला स्कूल में घुसकर छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला।

थाईलैंड में बंदूक से हिंसा की घटनाएं आम
गौरतलब है कि थाईलैंड में बंदूक से हिंसा की घटनाएं आम हैं, क्योंकि यहां एशिया में सबसे अधिक हथियारों के मालिक और गोलीबारी से होने वाली मौतों की दर है। हालांकि बड़े पैमाने पर गोलीबारी की घटनाएं दुर्लभ हैं। 2017 के आंकड़ों के अनुसार, थाईलैंड में हर 100 लोगों पर लगभग 10.3 बंदूकें हैं, जो पड़ोसी मलेशिया के मुकाबले बहुत अधिक है। यदि अवैध हथियार भी जोड़े जाएं, तो यह दर 15.1 तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन


इतिहास में थाईलैंड में बड़े पैमाने पर हिंसक घटनाएं भी हुई हैं। अक्तूबर 2022 में, एक पुलिस सर्जेंट ने उत्तरी-पूर्वी शहर उथाई सावन के डे केयर सेंटर में 36 लोगों की हत्या की थी, जिसमें दो दर्जन छोटे बच्चे भी शामिल थे। फरवरी 2020 में, एक असंतुष्ट थाई सैनिक ने नाकोर्न रच्चासिमा शहर में शॉपिंग मॉल में गोलियां चलाकर 29 लोगों की हत्या की थी।
विज्ञापन


अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें