फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में दरिंदगी, सामूहिक दुष्कर्म की शिकार आठ वर्षीय लड़की ने दम तोड़ा

Wed, 15 Jul 2020 07:53 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, लाहौर
विज्ञापन
Rape With Child
विज्ञापन

पाकिस्तान से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां पंजाब प्रांत के एक गांव में सामूहिक बलात्कार की शिकार आठ वर्षीय लड़की ने बुधवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना से स्थानीय निवासियों में आक्रोश पैदा हो गया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और उन्हें सरेआम फांसी देने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लाहौर से लगभग 130 किलोमीटर दूर सियालकोट जिले के बटर डोगरां-चाविंडा गांव में रिक्शा चालक की आठ वर्षीय बेटी अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान दो संदिग्धों ने जूस में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया और सुनसान जगह पर ले गए। यहां उन्होंने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और यातनाएं दी।

पुलिस ने बताय कि लड़की की चीखें सुनकर जब स्थानीय निवासी वहां आए, तो संदिग्ध भाग गए। लड़की को नाजुक हालत में सियालकोट के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां लगातार बहते खून की वजह से बुधवार को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


लड़की के परिवार और स्थानीय निवासियों ने इस घटना और पुलिस की नाकामी के खिलाफ सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपराधियों को पकड़कर सरेआम फांसी देने की मांग की।
विज्ञापन


जिला पुलिस प्रमुख मुसतनसार फिरोज ने जब उन्हें बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, तब लोगों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें