फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire in Forest: कैंप-फायर के लिए जलाई आग से आठ हजार एकड़ जंगल राख, पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

Tue, 12 Jul 2022 01:09 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मिलार्ड काउंटी (अमेरिका)।

सार

जंगल में रात गुजारने के लिए लगाई गई कैंप फायर लापरवाही की वजह से फैलती चली गई और इसकी चपेट में आकर आठ हजार एकड़ से ज्यादा वन राख बन चुके हैं। 
विज्ञापन
जंगल की आग (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊठा प्रांत की हाईवे हिल फायर का सबब कैंप-फायर के लिए जलाई गई थोड़ी सी लकड़ी बनी। जंगल में रात गुजारने के लिए गए दोस्तों ने जाते समय कैंप-फायर के लिए लगाई, लेकिन आग बुझाने की जहमत नहीं उठाई और यह फैलती चली गई। इसकी चपेट में आकर अब आठ हजार एकड़ से ज्यादा वन राख बन चुके हैं। पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


शैरिफ कार्यालय के मुताबिक, वन विभाग, अग्निशमन, राज्य के भूमि विभाग के साथ मिलकर जांच के बाद डैरी रे डेवोल्फ (35), टेलर रसेल स्मिथ (30), टेलोन लेंस केसलर (30) और माइकल जोसेफ पैटी (30) को हिरासत में लिया गया। उन पर आग लगाकर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप तय किए गए। अग्नि जांचकर्ताओं को उनके कैंप फायर न बुझाने और वहां समय गुजारने के सबूत मिल गए हैं।

कैलिफोर्निया के जंगलों की आग की चपेट में दो हजार साल पुराने पेड़
अमेरिका के ही एक अन्य प्रांत कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। अब इसकी चपेट में कुछ दो हजार साल पुराने पेड़ भी आ चुके हैं। 25 मंजिला इमारत की ऊंचाई वाले इन पेड़ों को घरों, सड़कों और बिजली की लाइनों के अनुकूल नहीं माना जाता, लेकिन धरती के पर्यावरण के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण हैं। इनमें से पांच को लोगों ने गिरते हुए देखा है। अन्य भी प्रभावित हुए हैं। देखने वाले इन्हें हॉरर मूवी के सीन करार दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें