फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Egypt: स्वेज नहर में फंसे पोत को निकाला, इससे पहले जहाज एमवी एवर गिवेन फंसने से छह दिनों तक रहा था जलमार्ग बंद

Tue, 10 Jan 2023 01:58 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, काहिरा

सार

उत्तरी प्रांतों समेत मिस्र के कुछ हिस्सों में खराब मौसम इस घटना का कारण हो सकता है। जलमार्ग में फंसने वाला यह पहला जहाज नहीं है। इसके पहले भी पनामा का एक विशालकाय जहाज एमवी एवर गिवेन यहां मार्च 2021 में तिरछा होकर फंस गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिस्र की स्वेज नहर में सेवाएं देने वाली कंपनी ‘लेथ एजेंसीज’ ने कहा कि एमवी ग्लोरी नामक जहाज यहां इस्माइलिया प्रांत में कांतारा शहर के पास फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाल लिया गया है। अधिकारियों के पास इस बात की जानकारी नहीं है कि यह मालवाहक जहाज यहां कैसे फंसा।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि उत्तरी प्रांतों समेत मिस्र के कुछ हिस्सों में खराब मौसम इस घटना का कारण हो सकता है। जलमार्ग में फंसने वाला यह पहला जहाज नहीं है। इसके पहले भी पनामा का एक विशालकाय जहाज एमवी एवर गिवेन यहां मार्च 2021 में तिरछा होकर फंस गया था। इसके बाद छह दिनों तक जलमार्ग बंद हो गया और जहाजों का भारी जाम लग गया था। कंपनी ने कहा कि तीन ‘कैनाल टगबोट’ (राहतकार्य नौकाएं) को पोत को निकालने के काम पर लगाया गया था। यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया कि पोत के फंसने के कारण नहर में यातायात प्रभावित हुआ या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें