फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: पूर्वी चीन के जियांग्सू प्रांत की बिल्डिंग में लगी आग, 15 की मौत और 44 घायल; महीने में दूसरा बड़ा हादसा

Sat, 24 Feb 2024 05:03 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

चीन के जियांग्सू प्रांत में एक इमारत में लगी आग के कारण 15 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 44 लोग घायल भी हुए हैं। पूर्वी चीन के जियांग्सू प्रांत में नानजिंग में लगी इस आग के कारण हताहत हुए लोगों की संख्या के बारे में स्थानीय प्रशासन ने जानकारी दी।
विज्ञापन
चीन की इमारत में लगी आग, कई हताहत - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीनी बिल्डिंग में लगी आग के कारण 15 लोगों की मौत होने की सूचना है। हादसे में 44 लोग घायल भी हुए हैं। शुक्रवार सुबह लगी आग में घायल हुए 44 लोगों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूर्वी चीन के जियांग्सू प्रांत में नानजिंग में हुए इस हादसे के बारे में नगरपालिका के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बता दें कि एक महीने के भीतर यह दूसरा बड़ा हादसा है। ऐसे ही एक अन्य हादसे में 39 लोगों की मौत हुई थी। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आग इमारत की पहली मंजिल पर लगी, जहां इलेक्ट्रिक साइकिलें रखी थीं।
विज्ञापन


सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार,चीन में करीब एक महीने में यह दूसरी बड़ी आग दुर्घटना है। 23 फरवरी के पहले पूर्वी चीन के जियांग्शी प्रांत के ज़िनयू शहर में 24 जनवरी को एक इमारत में भीषण आग लगी थी। इसमें 39 लोगों की मौत हुई थी, जबकि नौ अन्य घायल हुए थे। जिन्यू के युशुई जिले में सड़क किनारे की दुकान में आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें