फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake In Nepal: फिर हिली नेपाल की धरती, रिक्टर पैमाने पर 5.3 रही तीव्रता

Sat, 06 Aug 2022 07:43 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

 राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल के नुवाकोट जिले के बेलकोटगडी के आसपास रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में आज सुबह 5.26 बजे एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई।  राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल के नुवाकोट जिले के बेलकोटगडी के आसपास रहा। फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

विज्ञापन


इससे पहले 31 जुलाई को भी नेपाल में आया था भूकंप
इससे पहले 31 जुलाई को भी नेपाल की राजधानी काठमांडू में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यहां 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप की तीव्रता इतनी तेज थी कि बिहार के कई जिलों में भी इसका असर देखने को मिला है।

जानें क्यों आता है भूकंप?
धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी होती हैं। इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है जिसे टैकटोनिक प्लेट्स कहते हैं। ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर कंपन करती रहती हैं और जब इस प्लेट में बहुत ज्यादा कंपन हो जाती है, तो भूकंप महसूस होता है।
विज्ञापन


जानिए भूकंप के केंद्र और तीव्रता का क्या मतलब है?
भूकंप का केंद्र वह स्थान होता है जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से धरती हिलने लगती है। इस स्थान पर या इसके आसपास के क्षेत्रों में भूकंप का असर ज्यादा होता है। अगर रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें