मैक्सिको-ग्वाटेमाला सीमा पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है। अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।
मैक्सिको-ग्वाटेमाला सीमा पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है। अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के झटके लगने से लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके मैक्सिको के शहर सुचिएट में सुबह छह बजे महसूस किए गए। सुचिएट शहर मैक्सिको-ग्वाटेमाला सीमा पर बसा है और सुचिएट नाम की नदी दोनों देशों की सीमाओं को अलग करती है। सुचिएट नदी जहां समुद्र में गिरती है, उसी जगह भूकंप का केंद्र था।
विज्ञापन
भूकंप से किसी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन भूकंप के चलते पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका है। ग्वाटेमाला में कुछ जगहों पर भूस्खलन हुआ है, लेकिन वहां भी किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। मैक्सिको में बीते साल दिसंबर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस वक्त रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई थी। भूकंप के झटकों से इमारतें हिलने लगीं थी, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।