यह भूकंप मध्य जापान के एक महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र में आया था। इस पर ओसाका स्थित पैनासोनिक का कहना है कि वह अपने दो प्लांट के उत्पादन को रोक रहा है। जिनमें से एक में लीइटिंग डिवाइस और दूसरा प्रोजेक्टर्स का उत्पादन करता है। वहीं टोयोटा मोटर कॉर्प की एक ईकाई दाईहात्सू मोटर कंपनी का कहना कि जब उसे भूकंप से होने वाली क्षति का पता चला तो उसने अपने कारखानों में उत्पादन का काम रोक दिया।
जापान घूमने आई एक अमेरिकी महिला कैट किलपैट्रिक (19) ने बताया कि वह पहली बार जापान की यात्रा करने आई है। जिस वक्त भूकंप आया तब वह अपने होटल के कमरे में सो रही थी। उसकी अचानक आंख खुली और ऐसा लगा रहा था मानो पूरी दुनिया बुरी तरह से घूम रही हो। उसने बताया कि वह सब उसे एक सपने जैसा लगा जो बेहद ही डरावना था।
महिला ने बताया कि इसके बाद होटल में अलार्म बजने लगा और लाउड स्पीकर पर लोगों से कहा गया कि वह जल्द से जल्द बाहर आ जाएं। बता दें इस भूकम्प वाले स्थान की कुल जनस्ख्यां करीब 88 लाख है।