फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 10 नदियों से समंदरों में घुल रहा है प्लास्टिक कचरा, रिपोर्ट में खुलासा 

Sun, 17 Jun 2018 11:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनियाभर के समंदरों में मिल रहे प्लास्टिक कचरे के लिए 10 नदियां ही सबसे ज्यादा जिम्मेदार हैं। इस बात का खुलासा हाल ही में किए गए एक अध्ययन में किया गया है। इनमें चीन की यांग्त्जे नदी पहले नंबर पर है। बता दें कि यांग्त्जे एशिया की सबसे लंबी नदी है। वहीं, दूसरे नंबर पर भारत की गंगा नदी है। 

विज्ञापन


अध्ययन में पाया गया है कि समंदरों में जो प्लास्टिक कचरा मिल रहा है, उसका करीब 90 फीसदी इन 10 नदियों से ही आ रहा है। खास बात यह है कि इन 10 नदियों की सूची में से 8 नदियां एशिया की हैं। इसमें सबसे ज्यादा 5 नदियां चीन की, जबकि दो नदियां भारत की हैं। 

यांग्त्जे और गंगा के अलावा इस सूची में सिंधु, येलो (चीन), पर्ल (चीन), एमर (रूस और चीन), मिकांग (चीन) और अफ्रीका की नाइल और नाइजर नदियां शामिल हैं। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की रिपोर्ट के अनुसार हर साल लगभग 80 लाख टन कचरा समंदरों में मिल रहा है। इसी को मद्देनजर रखते हुए चीन ने 46 शहरों में कचरे को काबू करने का निर्देश जारी किया है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ये 10 नदियां समंदरों में कचरे के लिए जिम्मेदार : 

1- यांग्त्जे, चीन 
2- गंगा, भारत 
3- येलो, चीन 
4- पर्ल, चीन 
5- एमर रूस, चीन 
6- सिंधु, भारत 
7- मिकांग, चीन 
8- है ही, चीन 
9- नील, अफ्रीका 
10- नाइजर, अफ्रीका 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें