फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी इंडोनेशिया में भूकंप: 5.8 तीव्रता के झटके से घरों में दरारें, समुद्र तट खाली करने की चेतावनी

Wed, 16 Jun 2021 03:59 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता

सार

इंडोनेशिया में अक्सर भूकंप आता है और इसी कारण सुनामी का खतरा भी रहता है। बुधवार को भी पूर्वी हिस्से में भूकंप आया। हालांकि इसकी तीव्रता ज्यादा नहीं थी। 
 
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी इंडोनेशिया में बुधवार को समुद्र में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कुछ दीवारों में दरारें पड़ गई और मालुकु प्रांत में समुद्री तट के सामने रहने वाले निवासियों को ऊंचे इलाकों में जाने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने कहा कि बड़ी सुनामी का कोई खतरा नहीं है, हालांकि पानी में भूस्खलन के कारण समुद्र में जल स्तर करीब 0.5 मीटर तक बढ़ गया है। मालुकु आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख हेनरी फार फार ने कहा कि तेहोरु उपजिले में तट पर रहने वाले गांववासी भूकंप के कारण घबरा गए और उन्हें ऊंचे स्थान पर जाने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि कुछ इमारतों की दीवारों और फर्श में दरारें आ गईं।

समुद्र में 10 किमी अंदर था भूकंप का केंद्र
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का केंद्र मालुकु प्रांत में सीरम द्वीप पर अमाहाई शहर से 70 किलोमीटर दूर समुद्र में करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था। इंडोनेशिया में आए दिन भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और सुनामी आती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें