Earthquake Hits European country Liechtenstein: सांसद बेट्टीना पेटजोल्ड-माहर सदन को संबोधित कर रहीं थीं। तभी भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए। कुछ सेकेंड बाद ही भूकंप का दूसरा झटका महूसस हुआ। यह पहले से ज्यादा तेज और खौफनाक था।
आप भूकंप के बारे में सोच ही रहे हों, तभी झटके महसूस होने लगें...यह किसी के लिए भी खौफनाक मंजर होगा। यूरोपीय देश लिस्टेंस्टीन में ऐसा ही हुआ है। यहां संसद में भूकंप बीमा पर सत्ता और विपक्ष के सांसद बहस कर रहे थे, तभी भूकंप के दो झटकों से धरती कांप उठी। इसके बाद सभी सांसद चर्चा को छोड़कर बाहर भागने लगे। यह घटना गुरुवार दोपहर की है और इसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
दरअसल, लिस्टेंस्टीन की संसद में नागरिकों को भूकंप बीमा देने पर जोरदार बहस चल रही थी। सांसद बेट्टीना पेटजोल्ड-माहर सदन को संबोधित कर रहीं थीं। तभी भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए। इसके बाद सांसद हंसने लगीं ओर हंसते-हंसते उन्होंने अपनी बात जारी रखी।
दूसरे झटके में दिखा खौफ
हालांकि, कुछ सेकेंड बाद ही भूकंप का दूसरा झटका महूसस हुआ। यह पहले से ज्यादा तेज और खौफनाक था। जैसे ही भूकंप का सांसद को अहसास हुआ, वो बीच में ही रुक गईं। इस समय उनके चेहते पर खौफ साफ दिख रहा था। इसके बाद सभी सांसद सदन से बाहर भागने लगे। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बहस के दौरान भूकंप के झटकों को देखा जा सकता है।
विज्ञापन
4.0 तीव्रता का आया भूकंप
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के मुताबिक, लिस्टेंस्टीन में गुरुवार दोपहर 4.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया के बीच में था। लिस्टेंस्टी पुलिस ने कहा कि किसी के घायल होने या नुकसान की सूचना नहीं है।