फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: फिलीपींस में भूकंप के झटके महसूस किए गए, तीव्रता 6.8 मापी गई

Tue, 25 Oct 2022 08:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन
फिलीपींस में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि फिलीपींस के दक्षिण-पूर्व पिनिली से नौ किलोमीटर दूर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.8 मापी गई। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


इससे पहले जुलाई में उत्तरी फिलीपींस में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे, जिससे कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई थी और 60 अन्य लोग घायल हो गए थी। सात की तीव्रता के भूकंपीय झटके इतने भीषण थे कि उसके प्रभाव से छोटे-छोटे भूस्खलन हुए और इमारतें तथा गिरजाघर क्षतिग्रस्त हो गए थे। देश में 1990 में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में करीब 2,000 लोग मारे गए थे।

जानें क्यों आता है भूकंप?
धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी होती हैं। इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है जिसे टैकटोनिक प्लेट्स कहते हैं। ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर  कंपन करती रहती हैं और जब इस प्लेट में बहुत ज्यादा कंपन हो जाती हैं, तो भूकंप महसूस होता है।
विज्ञापन


जानिए भूकंप के केंद्र और तीव्रता का क्या मतलब है?
भूकंप का केंद्र वह स्थान होता है जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से धरती हिलने लगती है। इस स्थान पर या इसके आसपास के क्षेत्रों में भूकंप का असर ज्यादा होता है। अगर रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें