कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कौशल को दिखाने के लिए चाहिए समान अवसर
विदेश मंत्री ने कहा, हमने कई समझौते किए हैं और मुझे लगता है कि व्यापक प्रवासन और गतिशीलता साझेदारी समझौते की शुरुआत खासतौर पर उल्लेखनीय है, क्योंकि यह कौशल की मांगों को प्रतिभा के साथ तालमेल करने में सक्षम करेगा। जयशंकर ने कहा, भारत कानूनी प्रवासन और गतिशीलता का एक मजबूत समर्थक है और एक देश के रूप में वैश्विक कार्यस्थल का पूरी तरह से लाभ उठाना चाहता है। उन्होंने आगे कहा, हम भारतीय कौशल और प्रतिभा के योगदान को दिखाने केलिए एक उचित, कानूनी और समान अवसर चाहते हैं।