फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indonesia: इंडोनेशिया के जावा प्रांत में भीषण सड़क हादसा, डंप ट्रक ने मिनी बस को मारी टक्कर; 11 लोगों की मौत

Wed, 07 May 2025 04:00 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, योग्याकार्ता (इंडोनेशिया)

सार

Indonesia: इंडोनेशिया के मध्य जावा में एक मिनी बस से डंप ट्रप के टकराने से 11 शिक्षिकाओं की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब शिक्षिकाएं अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही थीं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडोनेशिया के मध्य जावा प्रांत में एक डंप ट्रक ने एक मिनी बस को टक्कर मार दी, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक शिक्षिका थीं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


स्थानीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने एक बयान में कहा, यह हादसा पुरवेरजो जिल के कालीजांबे गाव में  हुआ है। डंप ट्रक निर्माण सामग्री से भरा हुआ था और मिनी बस से टकराने के बाद एक घर से भी टकरा गया। मिनी बस में मगेलन जिले की शिक्षिकाओं का एक समूह सवार था। यह समूह पुरवेरजो जिले में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था।   

ये भी पढ़ें: 'ऑपरेशन सिंदूर' से पाकिस्तान की निकली हेकड़ी, रक्षा मंत्री बोले- हम तनाव कम करने को तैयार
विज्ञापन


पुरवेरजो के पुलि प्रमुख एंड्री अगुस्तियानो ने कहा, डंप ट्रक नियंत्रण खो बैठा और मिनी बस से टकरा गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। कुछ एंबुलेंस ने मृतकों और अन्य घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा, जिनमें डंप ट्रक चालक और घर के मालिक भी शामिल हैं।

इंडोनेशिया में सड़क हादसे आम हैं, क्योंकि सुरक्षा मानकों और ढांचे की स्थिति खराब है। मंगलवार को पश्चिम सुमात्रा प्रांत में एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी, जिससे कम से कम 12 लोग मारे गए। बस में 34 यात्री सवार थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भारत ने हर बार आतंकवाद के पनाहगार पाकिस्तान को दी गहरी चोट; पढ़ें दोनों देशों के संघर्ष की टाइमलाइन

पिछले साल जकार्ता के पास डेपोक में एक स्कूल बस ब्रेक फेल होने के बाद कारों और मोटरसाइकिलों से टकरा गई थी। बस में 61 छात्र और शिक्षक सवार थे। हादसे में 11 छात्रों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें