फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघर्ष: अकी-सॉयर के अदम्य हौसले से फ्रीटाउन बना ट्री टाउन, महिलाओं ने थामा जलवायु आपदा से जूझते शहर का मोर्चा

Mon, 08 Sep 2025 07:10 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फ्रीटाउन (सिएरा लियोन)

सार

2018 में यवॉन अकी-सॉयर ने फ्रीटाउन की मेयर का पद संभाला। एक ऐसी महिला जिसने ब्लड डायमंड व्यापार के खिलाफ आवाज उठाई और सिविल वॉर से विस्थापित महिलाओं व बच्चों की मदद के लिए चैरिटी चलाई। अब उनका मिशन था शहर को जलवायु आपदा से बचाना और जंगल लौटाने का अभियान। अकी-सॉयर ने 'फ्रीटाउन द ट्री टाउन' प्रोजेक्ट शुरू किया। 
विज्ञापन
यवॉन अकी-सॉयर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यह एक जुझारू महिला के संघर्ष की दास्तां है। दस वर्ष पहले जब अफ्रीकी देश सिएरा लियोन इबोला महामारी से उबर रहा था, तभी राजधानी फ्रीटाउन पर एक और आपदा ने दस्तक दी। शहर को घेरे हुए हरे-भरे ट्रॉपिकल रेनफॉरेस्ट कट चुके थे और 2017 में आई भयावह बारिश व भूस्खलन में एक हजार से अधिक लोगों की मौत हुई।

विज्ञापन


नेशनल ज्योग्राफिक के अनुसार इन्हीं हालातों के बीच 2018 में यवॉन अकी-सॉयर ने फ्रीटाउन की मेयर का पद संभाला। एक ऐसी महिला जिसने ब्लड डायमंड व्यापार के खिलाफ आवाज उठाई और सिविल वॉर से विस्थापित महिलाओं व बच्चों की मदद के लिए चैरिटी चलाई। अब उनका मिशन था शहर को जलवायु आपदा से बचाना और जंगल लौटाने का अभियान। अकी-सॉयर ने 'फ्रीटाउन द ट्री टाउन' प्रोजेक्ट शुरू किया। इसके तहत पांच वर्षों में नागरिकों के सहयोग से लाखों पेड़ लगाए गए। अकी की गाथा इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ संकल्प से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। जब उन्होंने फ्रीटाउन के उजड़े हुए जंगलों को देखा तो उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े, लेकिन यही क्षण उनके संकल्प की शुरुआत बना।

ये भी पढ़ें: Israel: जेलों में भुखमरी पर इस्राइली सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी, सरकार बोली- न्यूनतम सुविधाएं ही मिलेंगी
विज्ञापन


गर्मी से जंग के लिए अफ्रीका की पहली चीफ हीट ऑफिसर
अकी का सबसे साहसिक कदम था अफ्रीका की पहली चीफ हीट ऑफिसर के रूप में यूजेनिया कार्गबो की नियुक्ति। कार्गबो ने खुले बाजारों में महिलाओं के लिए छांव देने वाले कैनोपीज लगाए, वहीं झुग्गियों में रहने वालों को धूप से बचाने के लिए हीट-रेसिस्टेंट मटेरियल पर काम किया। उनका कहना है,हमारे लोग बाहर और अंदर दोनों जगह गर्मी से जूझते हैं। रास्ता लंबा है, लेकिन उम्मीद अब भी बाकी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: व्हाइट हाउस के बाहर चार दशक से बैठे प्रदर्शनकारी को हटाया, ट्रंप के आदेश के बाद हुई कार्रवाई

अर्थशॉट प्राइज की सूची में शामिल हुआ फ्री टाउन
'फ्रीटाउन द ट्री टाउन' प्रोजेक्ट को अर्थशॉट प्राइज की सूची में शामिल किया जा चुका है, जो वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। इस सूची में शामिल होने का मतलब है कि इस पहल को दुनिया के सबसे प्रभावशाली पर्यावरणीय नवाचारों में गिना गया है और यह वैश्विक स्तर पर सराहा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें