रूस के साइबेरिया में एक जंगल में आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार इस देश में असामान्य रूप से उच्च तापमान और अग्नि सुरक्षा नियमों की अनदेखी के चलते यह आग लगी। ऐसे में रूस के याकुत्स्क शहर और 50 अन्य साइबेरियाई कस्बों और बस्तियों में रविवार (18 जुलाई) को जंगल की आग से निकलने वाले भारी धुएं के कारण शहर के हवाई अड्डे पर परिचालन को अस्थायी रूप से रोक दिया गया।
स्थानीय आपातकालीन अधिकारियों ने जाकारी दी कि रविवार को इस क्षेत्र में 187 आग लगी और पिछले 24 घंटों में आग की चपेट में आने वाले कुल क्षेत्रफल में 100,000 हेक्टेयर (लगभग 247,000 एकड़) की वृद्धि हुई है।आग के धुएं ने राजधानी याकुत्स्क सहित क्षेत्र के 51 कस्बों, बस्तियों और शहरों को कवर कर लिया, जिससे अधिकारियों को शहर के अंदर और बाहर सभी उड़ानों को निलंबित करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने रविवार को कहा कि उसने आग से निपटने में मदद के लिए याकूतिया में दो उभयचर विमान तैनात किए हैं। जानकारी के अनुसार 2,200 से अधिक लोग आग बुझाने के प्रयास में लगे हुए हैं।