फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dubai: दुबई की रिहायशी बिल्डिंग में आग से 16 की मौत, मृतकों में चार भारतीय भी शामिल

Sun, 16 Apr 2023 09:51 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

दुबई में रहने वाले भारतीय नसीर वातनपल्ली ने बताया कि मरने वालों में चार भारतीय शामिल हैं। जिनमें केरल के दंपति और दो अन्य लोग तमिलनाडु के हैं। पाकिस्तान के तीन चचेरे भाई और एक नाइजीरियाई महिला की भी इस हादसे में मौत हुई है। 
विज्ञापन
दुबई की बिल्डिंग में लगी आग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबई की एक रिहायशी बिल्डिंग में आग लगने से 16 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में चार भारतीय भी शामिल हैं। आग के चलते नौ लोग घायल भी हुए हैं। रविवार को मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह खबर आई है। खबर के अनुसार, दुबई के अल रास इलाके में शनिवार रात करीब साढ़े बारह बजे रिहायशी इमारत में आग लगी। आग इमारत के चौथे फ्लोर पर लगी थी, जिसने इमारत के अन्य हिस्सों को भी चपेट में ले लिया। 

विज्ञापन


मरने वालों में केरल के दंपति और तमिलनाडु के लोग शामिल
आग की सूचना मिलते ही दुबई सिविल डिफेंस के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने की कोशिश की। साथ ही नजदीकी इमारतों से लोगों को सुरक्षित निकाला गया। आग की सूचना पाकर पोर्ट सईद फायर स्टेशन और हमरिया फायर स्टेशन के कर्मी भी घटनास्थल पहुंचे। देर रात करीब ढाई बजे आग पर काबू पा लिया गया। दुबई में रहने वाले भारतीय नसीर वातनपल्ली ने बताया कि मरने वालों में चार भारतीय शामिल हैं। जिनमें केरल के दंपति और दो अन्य लोग तमिलनाडु के हैं। मृतक दंपति की पहचान 38 वर्षीय कलंगदान रिजेश (Kalangadan Rijesh) और 32 वर्षीय कांदमंगलाथ जिशी (Kandamangalat Jishi) के रूप में हुई है, दोनों मलप्पुरम के वेंगारा के रहने वाले थे। पाकिस्तान के तीन चचेरे भाई और एक नाइजीरियाई महिला की भी इस हादसे में मौत हुई है। 

पुलिस के मुताबिक, दंपति की मौत दम घुटने से हुई। पुलिस ने बताया कि बचाव अभियान में शामिल सुरक्षा गार्ड की भी मौत हो गई है। पुलिस को आशंका है कि आग लगने की वजह शार्ट सर्किट है। रिजेश एक ट्रैवल कंपनी में काम करता था जबकि जिशी खिजैस क्रिसेंट स्कूल में शिक्षिका थी। रिजेश के चाचा ने बताया कि रिजेश और जिशी दोनों के शव सोमवार तक उनके पैतृक गांव पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जायका: सऊदी अरब और दुबई के लोगों को भा रही कानपुर की आईसक्रीम, सालाना 50 करोड़ से ज्यादा का है कारोबार

भारतीय दूतावास की मदद से शवों को भारत भेजने की कोशिश की जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि इमारत में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ता, पत्नी की मौत
केरल प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष व सांसद के. सुधाकरण ने दुबई के आवासीय भवन में लगी भीषण आग में पार्टी कार्यकर्ता और उसकी पत्नी की मौत पर रविवार को शोक जताया।अधिकारियों के अनुसार, केरल के रहने वाले दंपती के अलावा 14 अन्य लोगों की मौत हुई है जबकि नौ लोग जख्मी हुए हैं। फेसबुक पोस्ट में सुधाकरण ने केरल के मलप्पुरम जिले के वेंगारा के रहने वाले रिजेश कलंगदान और उनकी पत्नी जेशी कांदमंगलाथ की मृत्यु पर शोक जताया है। रिजेश कांग्रेस कार्यकर्ता था और वह दुबई के सामाजिक और सांस्कृतिक हलके में सक्रिय था। उसकी पत्नी जेशी वहां शिक्षिका थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें