दुबई-तेल अवीव फ्लाइट में पैसेंजर्स की संख्या।
- फोटो : अमर उजाला
2. घायल हुए कैप्टन
- इस्राइली वेबसाइट वाईनेट ग्लोबल के मुताबिक, विमान के कैप्टन भारतीय नागरिक हैं। हालांकि शुरुआती मीडिया खबरों में पायलटों की राष्ट्रीयता को लेकर तरह-तरह के दावे किए गए थे। हमले में कैप्टन गंभीर रूप से घायल हो गए थे और कॉकपिट में काफी खून बिखरा हुआ था।
- कैप्टन ने हमलावर सह-पायलट का मुकाबला किया और बाद में विमान में सवार एक इस्राइली डॉक्टर और नर्स ने आपातकालीन प्राथमिक उपचार देकर उनकी जान बचाई। उन्हें भी इलाज के लिए सऊदी अरब के अस्पताल ले जाया गया।
3. विमान में मौजूद अन्य पायलट
इस उड़ान में यात्री के रूप में दो अन्य पायलट भी सवार थे। हमलावर सह-पायलट को कॉकपिट से हटाए जाने के बाद, यात्रियों के कहने पर इन पायलटों ने कॉकपिट में जाकर विमान की कमान संभाली और लैंडिंग कराई। यूक्रेन की न्यूज एजेंसी यूएनएन के मुताबिक, यात्रियों के तौर पर सफर कर रहे यह दोनों पायलट रूस और यूक्रेन के नागरिक थे। यानी युद्ध के मैदान पर टकरा रहे दो देशों के नागरिकों ने एक विमान को बचाने के लिए साथ काम किया।
घटना पर इस्राइल के मंत्रियों के बयान।
- फोटो : अमर उजाला