फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश: नीदरलैंड में 24 महीने के बच्चे को इच्छामृत्यु; घातक स्टेल्थ ड्रोन में भारतीय इंजन, रूस में सफल ट्रायल

Wed, 30 Sep 2026 03:00 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

नीदरलैंड में पहली बार 24 महीने के बच्चे को इच्छामृत्यु दी गई। साल 2024 में लागू हुए इच्छामृत्यु के नए नियम के बाद यह पहला मामला है। रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्री सोफी हरमन्स ने जून में बताया था कि 2025 के अंत में गंभीर बीमारी से पीड़ित एक बच्चे की इच्छामृत्यु दी गई थी। अब एक समीक्षा समिति की रिपोर्ट में इस मामले की विस्तृत जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे का जन्म 26 सप्ताह व तीन दिन की गर्भावस्था में हुआ था। समय से पहले जन्म के कारण उसे मस्तिष्क को गंभीर नुकसान पहुंचा और कई संक्रमण हुए। चार महीने की उम्र में उसे सेप्सिस हुआ। आठ की उम्र में इन्फैंटाइल एपिलेप्टिक स्पाज्म सिंड्रोम का पता चला।

रूस में ट्रायल सफल, भारत के स्वदेशी कावेरी इंजन से उड़ेगा घातक स्टेल्थ ड्रोन

भारत के स्वदेशी कावेरी ड्राई इंजन ने रूस में अपने ज्यादा ऊंचाई और उड़ान के परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के गैस टर्बाइन रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट (जीटीआरई) की ओर से विकसित यह इंजन भारत के आगामी स्टेल्थ मानवरहित लड़ाकू विमान घातक में लगाया जाएगा। परीक्षणों के दौरान इस इंजन ने 48.5 किलोन्यूटन (केएन) का उच्च ड्राई थ्रस्ट हासिल किया, जो इसके निर्धारित 46 केएन के लक्ष्य से काफी अधिक है। ये परीक्षण अत्यधिक ऊंचाई व कम दबाव जैसी परिस्थितियों में और मॉडिफाइड इल्यूशिन Il-76 विमान पर इंजन को माउंट करके किए गए। रूस में परीक्षण पूरे होने के बाद अब यह परियोजना भारत में सर्टिफिकेशन और इंटीग्रेशन के चरण में पहुंच गई है। यह सफलता भारत के घरेलू जेट इंजन निर्माण की दिशा में एक अहम कदम है।

विज्ञापन

एआई ट्रेनिंग से जुड़े मुकदमे में थॉमसन रॉयटर्स की अहम जीत

अमेरिका की एक अपील कोर्ट ने मंगलवार को कॉपीराइट विवाद में सूचना सेवा कंपनी थॉमसन रॉयटर्स के पक्ष में फैसला बरकरार रखा। यह विवाद कानूनी शोध के क्षेत्र में उसकी पूर्व प्रतिद्वंद्वी कंपनी रॉस इंटेलिजेंस के साथ था। रॉस पर आरोप है कि उसने एआई पावर्ड लीगल सर्च इंजन को प्रशिक्षित करने के लिए कॉपीराइट वाली सामग्री का गलत इस्तेमाल किया। फिलाडेल्फिया की सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स ने रॉस की इस दलील को खारिज कर दिया कि उसके सर्च इंजन ने थॉमसन रॉयटर्स के वेस्टलॉ प्लेटफॉर्म की सामग्री का उचित इस्तेमाल किया था। एआई ट्रेनिंग से जुड़े कॉपीराइट के कई अहम मामलों में किसी अमेरिकी अपील्स कोर्ट का यह अपनी तरह का पहला फैसला है। अपील्स कोर्ट ने यह फैसला किन वजहों से लिया, इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। थॉमसन रॉयटर्स ने 2020 में कानूनी शोध कंपनी रॉस इंटेलिजेंस पर मुकदमा किया था। आरोप था कि रॉस ने वेस्टलॉ के हेडनोट्स की नकल की है जो कोर्ट के फैसलों में कानून के मुख्य बिंदुओं का सारांश होते हैं। आरोप यह भी था कि रॉस ने अपने एआई आधारित कानूनी सर्च इंजन को प्रशिक्षित करने के लिए हजारों हेडनोट्स का गलत इस्तेमाल किया। थॉमसन रॉयटर्स के मुकदमे के खर्च का हवाला देते हुए रॉस ने 2021 में अपना प्लेटफॉर्म बंद कर दिया था।

पाकिस्तान में चार आतंकी ढेर: KPK और बलूचिस्तान में अलग-अलग ऑपरेशन, हथियार और गोला-बारूद बरामद

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में चार आतंकियों को मार गिराया। पुलिस के मुताबिक, इन अभियानों के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीर अली और आसपास के इलाकों में मंगलवार को खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाया गया। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई में तीन आतंकी मारे गए। सुरक्षा बलों ने आतंकियों के ठिकाने को निशाना बनाया था।

पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ। इसी दौरान आतंकियों ने मीर अली बाजार के पास राशन से भरे एक ट्रक को रोकने की कोशिश की, जिसे सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। वहीं, बलूचिस्तान के सुराब जिले में मल मदरसा के पास हुई मुठभेड़ में टीटीपी से जुड़े एक आतंकी के मारे जाने की खबर है। उसके पास से हथियार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

विज्ञापन

रूस में उड़ान भरते ही गिरा सेना का बमवर्षक विमान, छह की मौत

रूस के सुदूर पूर्वी अमूर क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। यहां एक नियमित ट्रेनिंग उड़ान के दौरान रूसी सेना का परमाणु क्षमता वाला बड़ा बमवर्षक विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम रूस का टीयू-95एमएस बमवर्षक विमान एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान टेक-ऑफ करने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें क्रू के सात सदस्यों में से छह की मौत हो गई, जबकि एक सदस्य सुरक्षित बच गया है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती सैन्य रिपोर्ट्स और स्थानीय मीडिया के अनुसार, उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान के इंजनों में आग लग गई या फ्यूल टैंक में विस्फोट हो गया, जिसके चलते विमान सीधे जमीन पर आ गिरा और आग के गोले में तब्दील हो गया। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह विमान नियमित सैन्य अभ्यास के लिए इस्तेमाल किया जाता है और हादसे के समय यह बिना किसी गोला-बारूद के उड़ान भर रहा था। यह दुर्घटना चीन की सीमा से लगे रूस के अमूर प्रांत में एक गांव के पास निर्जन इलाके में हुई। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इस फुटेज में विमान को आग की लपटों और काले धुएं के गुबार से घिरा हुआ देखा जा सकता है। घटनास्थल से तेज धमाकों और चिंगारियों की आवाजें भी सुनाई देती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें