फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई: सीजेआई ने पत्नी के साथ की गुरुद्वारे में अरदास, बीते दिन यूएई के सुप्रीम कोर्ट का दौरा किया था

Fri, 18 Mar 2022 10:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

इससे पहले सीजेआई ने गुरुवार को अबू धाबी में यूएई के सर्वोच्च न्यायालय का दौरा किया था। उन्हें वहां के प्रधान न्यायाधीश मोहम्मद हमद अल बादी ने आमंत्रित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण ने शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात के गुरुद्वारा में अरदास की। दुबई स्थित गुरुद्वारे में अरदास के दौरान पत्नी शिवमाला भी उनके साथ थीं। इस खाड़ी देश में गुरु नानक दरबार की यात्रा के दौरान सीजेआई के साथ सुप्रीम कोर्ट के साथी जस्टिस एल. नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति हिमा कोहली भी मौजूद थे।

विज्ञापन


इससे पहले सीजेआई ने गुरुवार को अबू धाबी में यूएई के सर्वोच्च न्यायालय का दौरा किया था। उन्हें वहां के प्रधान न्यायाधीश मोहम्मद हमद अल बादी ने आमंत्रित किया था। जस्टिस रमण ने अबू धाबी के भारतीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक केंद्र में वहां के भारतीय समुदाय द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भी हिस्सा लिया था।

अपने सम्बोधन में सीजेआई ने गुरुवार को कहा था कि खाड़ी देशेां में भारतीय प्रवासियों के संगठनों को एक कानूनी सहायता केंद्र स्थापित करने पर विचार करना चाहिए। इससे भारत में इस तरह की सहायता के जरूरतमंदों की मदद की जा सके।
विज्ञापन


विज्ञापन


'मीडिया और मनोरंजन पखवाड़ा' का उद्घाटन
दूसरी ओर सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव अपूर्व चंद्रा और अभिनेता आर माधवन ने यूएई में दुबई एक्सपो 2020 में इंडिया पवेलियन में 'मीडिया और मनोरंजन पखवाड़ा' का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें