दुबई बस हादसे के जिम्मेदार ओमानी चालक के लिए अभियोजन पक्ष सात साल कैद और बड़े आर्थिक दंड की सजा देने की मांग करेगा। बुधवार को ट्रैफिक अभियोजन पक्ष ने कहा कि वह ड्राइवर के लिए सात साल की जेल की सजा और मृतकों के परिवार को दिए जाने के लिए 9,25,000 अमेरिकी डॉलर अर्थदंड की मांग करेगा।
मालूम हो कि ओमान से दुबई पहुंची एक बस गुरुवार को निषिद्ध लेन पर चले जाने के कारण एक संकेतक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। बस में सवार ज्यादातर लोग ईद की छुट्टी मनाने ओमान से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे थे। इस दुर्घटना में सरासर बस चालक की लापरवाही थी। इस हादसे में 12 भारतीयों, दो पाकिस्तानी और एक ओमानी सहित 17 लोगों की मौत हो गई थी।