फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर के अंत या जनवरी की शुरुआत तक मिल जाएगी कोरोना वायरस वैक्सीन: डॉ. फौसी

Fri, 30 Oct 2020 03:08 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, वाशिंगटन
विज्ञापन
डॉक्टर फौसी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ एंथनी फौसी ने जल्द कोरोना वैक्सीन मिलने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि यदि सब ठीक रहा तो दिसंबर के अंत या जनवरी की शुरुआत में  कुछ उच्च जोखिम वाले अमेरिकियों के लिए एक सुरक्षित और प्रभावी कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली खुराक उपलब्ध हो जाएगी।

विज्ञापन

 


बता दें कि डॉ. फौसी इससे पहले भी कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर ऐसी ही उम्मीद जता चुके हैं। 

वह अक्सर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर रहे हैं। हाल ही में ट्र्ंप ने उन्हें बेवकूफ भी करार दिया था। कोविड-19 से ठीक हुए ट्रंप को मास्क पहनने की लगातार सलाह देकर राष्ट्रपति की त्यौरियां चढ़ाने वाले डॉ. फौसी जैसे सम्मानित शख्स को ट्रंप ने ‘बेवकूफ’ तक कह डाला था।

ट्रंप ने कहा था कि लोग अब डॉ. फौसी और इन सभी बेवकूफों को सुनकर थक गए हैं। हर बार जब फौसी टीवी पर जाते हैं तो एक बम फोड़ देते हैं, लेकिन अगर उन्हें निकाल दिया जाए तो और बड़ा बम फट पड़ेगा, फौसी एक ‘तबाही’ हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें