फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US-China Ties: ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात अमेरिका-चीन रिश्तों की नई शुरुआत? हेगसेथ बोले- रिश्ते पहले से बेहतर

Sun, 02 Nov 2025 06:04 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

दक्षिण कोरिया में हुई राष्ट्रपति ट्रंप और शी जिनपिंग की 'G2 बैठक' को दोनों देशों के बीच स्थायी शांति और सफलता की दिशा में अहम कदम के तौर पर देखा जा रहा है। ऐसे में अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने इस मुलाकात का समर्थन करते हुए कहा कि अब अमेरिका-चीन रिश्ते पहले से कहीं बेहतर हैं।

विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : ANI/PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ के चलते जहां एक ओर अमेरिका और चीन के रिश्ते में तनाव देखने को मिला। वहीं दूसरी ओर दक्षिण कोरिया की राजधानी में ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात कुछ अलग संदेश देते हुए दिख रहे हैं। इस मुलाकाते को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप का भी मानना है कि दक्षिण कोरिया में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ हुई उनकी 'G2 बैठक' बेहद सफल रही और यह दोनों देशों के लिए स्थायी शांति और सफलता की दिशा में कदम है।

हेगसेथ ने ट्रंप का किया समर्थन

विज्ञापन

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ट्रंप के इस बयान का समर्थन किया। साथ ही अमेरिका और चीन के रिश्ते को लेकर सकारात्मकता जताई। उन्होंने ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात का समर्थन करते हुए कहा कि अमेरिका और चीन के बीच रिश्ते पहले से कहीं बेहतर हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने मलेशिया में चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जुन से मुलाकात की और बाद में फोन पर भी बातचीत की।

ये भी पढ़ें:- Britain Train Stabbing: ब्रिटेन की एक ट्रेन में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, कई लोग घायल; दो संदिग्ध गिरफ्तार

'शांति की दिशा में आगे बढ़ने पर सहमति'

विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट में हेगसेथ ने कहा कि दोनों देशों ने शांति, स्थिरता और अच्छे संबंधों को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच सीधा संपर्क और संवाद बढ़ाने के लिए जल्द ही नई व्यवस्था बनाई जाएगी ताकि किसी भी तनाव की स्थिति में गलतफहमी न हो।

इस दौरान अमेरिका के रक्षा मंत्री हेगसेथ ने इस बात पर भी जोर दिया कि राष्ट्रपति ट्रंप की ऐतिहासिक G2 बैठक ने शांति और सफलता का रास्ता तय किया है। हम ‘शक्ति के माध्यम से शांति’ और आपसी सम्मान के सिद्धांत पर काम करेंगे। भगवान चीन और अमेरिका दोनों को आशीर्वाद दें।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- डेमोक्रेट्स पर भड़के ट्रंप की हुंकार: फिलिबस्टर को शटडाउन बड़ा बताया, रिपब्लिकन खेमे से कहा- पछतावा होगा जब...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें