फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्चतम न्यायालय के लिए किसी महिला न्यायाधीश को नामित करेंगे डोनाल्ड ट्रंप

Sun, 20 Sep 2020 10:31 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश रूथ बी गिन्सबर्ग के निधन के बाद रिक्त हुए पद के लिए किसी महिला उम्मीदवार को नामित करेंगे। ट्रंप ने उत्तरी कैरोलिना में एक चुनावी रैली में समर्थकों से कहा कि मैं अगले सप्ताह किसी को नामित करूंगा।

विज्ञापन



उन्होंने आगे कहा कि मैं कह सकता हूं कि यह एक महिला होगी। कोई अगर मुझसे अभी पूछे तो मैं कहूंगा कि एक महिला पहले स्थान पर होंगी। शुक्रवार को गिन्सबर्ग का कैंसर से निधन हो गया, वह 87 वर्ष की थीं। अमेरिका की शीर्ष अदालत में न्यायाधीश के पद पर पहुंचने वाली गिन्सबर्ग दूसरी महिला थीं। उन्होंने पूरी जिदंगी लैंगिक समानता की वकालत की और उनकी ख्याति सतर्क और संयमित न्यायाधीश की रही।

ट्रंप ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया को ले कर हमारे मन में बेहद सम्मान है। यह अनेक बार हो चुका है और आप जानते हैं कि हर बार किसी को नामित किया गया है, और कई बार ऐसा राष्ट्रपति चुनाव वाले वर्ष में हुआ। उन्होंने कहा कि अब तक किसी चुनाव वर्ष में उच्चतम न्यायालय के लिए 29 न्यायाधीश नामित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की तारीख पास आ रही है। तीन नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें