फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस आलीशान अस्पताल में हो रहा ट्रंप का इलाज, अत्याधुनिक सुविधा से लैस है वार्ड, देखें तस्वीरें

Sun, 04 Oct 2020 09:52 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
1 of 6
वाल्टर रीड अस्पताल में बना एक कमरा - फोटो : यूएसएटुडे
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उन्हें इलाज के लिए वॉशिंगटन के पास वाल्टर रीड राष्ट्रीय चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया है। यहां पर ट्रंप के इलाज के लिए सात हजार के करीब स्टाफ सदस्य और देश के कुछ शीर्ष डॉक्टर हैं। ट्रंप अस्पताल के एक हिस्से में बने 'प्रेसिडेंशियल सूट' में रहेंगे, जो अस्पताल के 88 बिल्डिंगों में से एक का भव्य हिस्सा है। ट्रंप का जिस वार्ड में इलाज चल रहा है, उसे वार्ड 71 के नाम से जाना जाता है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अस्पताल का एक कमरा - फोटो : यूएसएटुडे
व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप कुछ दिनों के प्रवास के दौरान प्रेसिडेंशियल सूट से काम करेंगे। वार्ड 71 के एक कमरे को राष्ट्रपति के कार्य करने के लिहाज से तैयार किया गया है। इस कमरे में एक कंप्यूटर भी है, जिससे ट्रंप को काम करने में आसानी होगी। इसके अलावा एक बिस्तर भी है, जिस पर राष्ट्रपति आराम भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
अस्पताल में चेकअप के लिए एक कमरा - फोटो : यूएसएटुडे
वार्ड 71 सुरक्षित संचार उपकरणों से सुसज्जित है। साथ ही आगंतुकों से मिलने के लिए एक कमरा भी है, जहां बीमारी से उबरा मरीज अपने शुभचिंतकों के संग मुलाकात कर सकता है। इसके अलावा इस वार्ड में एक निजी परीक्षा कमरा भी है। कुल मिलाकर इस अस्पताल में 244 बिस्तर हैं, जिसमें 50 आईसीयू बिस्तर भी शामिल हैं। 

4 of 6
अस्पताल का एक आलीशान कमरा - फोटो : यूएसएटुडे
वाल्टर रीड मेडिकल सेंटर का 'प्रेसिडेंशियल सूट' छह विशेष रोगी कमरों में से एक है जो उच्च रैंकिंग वाले सैन्य अधिकारियों और व्हाइट हाउस कैबिनेट के सदस्यों के लिए आरक्षित है। वाल्टर रीड के पास सिल्वर स्प्रिंग में एक अनुसंधान संस्थान भी है, जो मैरीलैंड अस्पताल के करीब स्थित है। यहां पर वैज्ञानिक एक अत्याधुनिक सुविधा में कोविड-19 जैसी संक्रामक बीमारियों के लिए वैक्सीन और उपचार विकसित करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
अस्पताल में बना लिविंग रूम - फोटो : यूएसएटुडे
वाल्टर रीड खुद को 'द नेशन्स मेडिकल सेंटर' मानता है और वह अमेरिका में सैन्य देखभाल का आधार माना जाता है। इसके सात हजार से अधिक स्टाफ 100 क्लिनिक और विशेष वार्डों में तैनात रहते हैं। वाल्टर रीड देश के शीर्ष नेताओं की सेवा करता है, इसलिए अस्पताल ने एक ऐसा विंग तैयार किया है, जिसमें शीर्ष विभागों से आने वाले मरीजों का इलाज होता है। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का आमतौर पर 'मेडिकल मूल्यांकन और उपचार इकाई' (एमईटीयू) में इलाज किया जाता है। एमईटीयू में बाहरी लोगों के आने पर प्रतिबंध होता है और यह अस्पताल का सबसे सुरक्षित विंग माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अस्पताल के विशेष वार्ड में लगी खाने की एक टेबल - फोटो : यूएसएटुडे
वाल्टर रीड के पास 165 'स्मार्ट सूट्स' भी हैं, जो दो-तरफा संचार उपकरणों, आडियो विजुवल और वायरलेस क्षमताओं के साथ-साथ बेडसाइड मनोरंजन से लैस हैं। इसे कीबोर्ड के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है, जो रोगी के पास हर समय उपलब्ध होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें