फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'स्पेसएक्स बंद करेगा ड्रैगन अंतरिक्ष यान', टेस्ला के अनुबंधों में कटौती की ट्रंप की धमकी पर मस्क का एलान

Fri, 06 Jun 2025 08:56 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के हमेशा साथ रहे टेक दिग्गज एलन मस्क अब नई सरकार के विरोध पर उतारू हैं। दोनों के बीच तल्खियां बढ़ रही हैं। ट्रंप ने एलन मस्क को धमकाया है कि वे टेस्ला के सभी सरकारी अनुबंधों को रद्द कर देंगे। मस्क ने भी स्पेसएक्स को लेकर बड़ा एलान किया है। 
विज्ञापन
ट्रंप और मस्क - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में राजनीतिक उथल-पुथल बढ़ रही है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला प्रमुख एलन मस्क के बीच तकरार तेज हो गई है। सरकार का साथ छोड़ने के बाद मस्क के नए बिल की आलोचना करने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने धमकी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मस्क को धमकी दी है कि वे मस्क की टेस्ला समेत अन्य कंपनियों से किए गए सरकारी अनुबंधों में कटौती कर देंगे। यही मेरे पास पैसे बचाने का सबसे आसान तरीका है। इसके लिए वह अमेरिकी सरकार का उपयोग भी करेंगे। मुझे हैरानी है कि बाइडन ने ऐसा क्यों नहीं किया? ट्रंप की धमकी के बाद एलन मस्क ने एलान किया कि स्पेसएक्स अपने ड्रैगन अंतरिक्ष यान को बंद कर देगा। 
विज्ञापन

 

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
ट्रंप बोले- इसलिए परेशान हैं मस्क
मस्क की आलोचना के बाद ट्रंप ने कहा कि मुझे एलन हमेशा पसंद रहे हैं... मैं चाहूंगा कि वे बिल की बजाय मेरी आलोचना करें, क्योंकि बिल अविश्वसनीय है। यह हमारे देश के इतिहास में सबसे बड़ी कटौती है। यह लगभग 1.6 ट्रिलियन डॉलर की कटौती है। यह सबसे बड़ी कर कटौती है। लोगों पर लगने वाले टैक्स बहुत कम हो जाएंगे। हम उस बिल में ऐसी चीजें कर रहे हैं जो अविश्वसनीय हैं... एलन इसलिए परेशान हैं क्योंकि हमने इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल (EV) से जुड़े फैसले लिए। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बहुत अधिक धन दिया जा रहा था। कटौती के बाद मस्क को मुश्किल समय का सामना करना पड़ रहा है। वे चाहते हैं कि सरकार सब्सिडी के रूप में अरबों डॉलर का भुगतान करे।



ये भी पढ़ें: क्या है एपस्टीन फाइल्स और क्या वाकई इसमें ट्रंप का नाम? जिसे लेकर मस्क ने की महाभियोग की मांग; जानिए सबकुछ

एलन मस्क, डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई (फाइल)
ऐसे होगी बचत
ट्रंप ने मस्क को धमकी देते हुए कहा कि मुझे इस बात से कोई ऐतराज नहीं है कि एलन मेरे खिलाफ हो जाएं, लेकिन उन्हें ऐसा महीनों पहले ही कर लेना चाहिए था।' नए बिल से खर्च में लगभग 1.6 खरब डॉलर की रिकॉर्ड कटौती होगी। अब तक की सबसे बड़ी कर कटौती का दावा करते हुए ट्रंप ने कहा, 'अगर यह विधेयक पारित नहीं होता है, तो 68% कर वृद्धि होगी। उससे भी बदतर स्थिति होगी। मैंने यह गड़बड़ी नहीं की। मैं बस इसे ठीक करने कर रहा हूं। यह फैसला हमारे देश को महानता के रास्ते पर ले जाने वाला है।' इसलिए बिल को लागू करना जरूरी है। साथ ही हम एलन मस्क के सरकारी अनुबंधों में कटौती करके भी बचत कर पाएंगे। 

एलन मस्क - फोटो : एएनआई
मस्क ने क्या कहा?
बिल सामने आने के बाद एलन मस्क ने कहा कि नया व्यय विधेयक तैयार किया जाना चाहिए, जो घाटे को बहुत अधिक न बढ़ाए और ऋण सीमा को 5 खरब डॉलर तक न बढ़ाए। वे अपने सीनेटर और कांग्रेसमैन को विधेयक के बारे में फोन करें। दिवालिया अमेरिका ठीक नहीं है। इस बिल को खत्म करें।' मस्क ने लिखा कि यह व्यय विधेयक अमेरिकी इतिहास में सबसे ज्यादा कर्ज में बढ़ोतरी करेगा। यह कर्ज की गुलामी वाला विधेयक है। सरकारी अनुबंधों में कटौती पर मस्क बोले कि अब समय आ गया है कि बहुत बड़ा बम गिराया जाए: डोनाल्ड ट्रंप एपस्टीन फाइलों में हैं। यही असली कारण है कि उन्हें सार्वजनिक नहीं किया गया है। मस्क ने कहा कि मेरे सरकारी अनुबंधों को रद्द करने के राष्ट्रपति के बयान के मद्देनजर स्पेसएक्स अपने ड्रैगन अंतरिक्ष यान को तुरंत बंद करना शुरू कर देगा।

ये भी पढ़ें: मस्क बोले- अब असली धमाका.., स्पेसएक्स पर भी फैसला; टेस्ला के शेयर 14% से अधिक गिरे
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप / एलन मस्क - फोटो : ANI
क्यों बढ़ी ट्रंप और मस्क की तल्खी?
राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के हमेशा साथ रहे टेक दिग्गज एलन मस्क अब नई सरकार के विरोध पर उतारू हैं। दोनों के बीच तल्खियां बढ़ रही हैं। हाल ही में ट्रंप ने नया टैक्स बिल लागू किया है। नए टैक्स बिल में टैक्स में कटौती और रक्षा खर्च में बढ़ोतरी के प्रावधान हैं। अमेरिकी संसद का निचला सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स इस विधेयक को पारित कर चुका है। निचले सदन में डेमोक्रेटिक सांसदों के साथ ही तीन रिपब्लिकन सांसदों ने भी इस बिल का विरोध किया। हालांकि यह पारित हो गया। अब इसे सीनेट में पेश किया जाएगा। सीनेट से इस विधेयक के पारित होने के बाद राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से यह कानून बन जाएगा। माना जा रहा है कि बिग ब्यूटीफुल बिल के आने से एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला को मिलने वाली सब्सिडी में कमी आएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें